
अमृतसर| निर्मल सेवा सोसायटी की ओर से गुरबख्श नगर में 51 सामूहिक विवाह करवाए गए। इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पार्षद सोनी ने दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। नवविवाहित दंपत्तियों को शगुन देकर उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सोसायटी समाज के पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए सराहनीय काम कर रही है। जरूरतमंदों की सेवा करके ही इंसान प्रभु चरणों से जुड़ सकता है। समाज का एक बड़ा वर्ग शादी का खर्च उठाने में असमर्थ है। ऐसे लोगों को सोसायटी एक मंच पर लाकर जोड़ों के विवाह का खर्च उठाकर नेक काम कर रही है। इस मौके प्रधान गुरबचन सिंह भोला, परमजीत चोपड़ा, पार्षद रीना चोपड़ा, वरदान भगत रॉकी, सर्बजीत लाटी, अशोक शाही आिद मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Moj8a3
via
No comments: