Breaking News

test

अगले तीन दिन तक छाएंगे बादल, बारिश के आसार

चंडीगढ़. सोमवार को कुछ घंटों के लिए धूप निकली। हालांकि शीतलहर जारी रही। इस बीच मौसम विभाग ने दावा किया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से अगले तीन दिन बादल छाने के आसार हैं।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान पंजाब और हरियाणा में अच्छी बारिश के आसार हैं। चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग के अनुसार 3 और 4 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। रात के तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। इस दौरान घना कोहरा छाने के आसार हैं। इस बीच सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा।

वहीं रविवार रात का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है अगले 24 से 72 घंटे के बीच घना कोहरा छाने के आसार हैं।


आगेऐसा रहेगा मौसम

  1. मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे, थोड़ी देर धूप भी निकल सकती है। सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है।
  2. बुधवार को बादल छाए रहेंगे। शाम के वक्त हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है।
  3. गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान तापमान 11 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्दी के मौसम को एंजॉय करते लोग


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36dS05g
via
अगले तीन दिन तक छाएंगे बादल, बारिश के आसार अगले तीन दिन तक छाएंगे बादल, बारिश के आसार Reviewed by Dibyendu on 22:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.