Breaking News

test

ब्याजड़िये घर का सामान उठा ले गए, दुखी शख्स ने दी जान

खंडवाला में रहने वाले विनीत (40) ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने 50 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। वह 2 बरस तक पैसे चुकाते रहे। घर का सामान भी लेनदार लेजाते रहे, लेकिन मूल रकम पूरी न हुई। इसी से तंग आकर विनीत ने जान दे दी। थाना छेहर्टा की पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गहने पॉलिश करने वाले खंडवाला के विनीत ने घर में निगला जहर

मृतक की प|ी राधा ने बताया कि उनके पति विनीत गहनों की पालिश का काम करते थे। दो बरस पहले मशीन खराब हो गई। उन्होंने 50 हजार रुपए एक फर्नीचर की दुकान के मालिक से उधार लिए। विनीत ने ब्याज चुकाना शुरू कर दिया, लेकिन मूल खत्म नहीं हुआ। ब्याज की रकम एक हफ्ते भी लेट होने पर डबल कर जाती थी। यह रकम 1 लाख तक पहुंच गई। बचने के लिए उन्होंने एक और जगह से उधार ले लिया। लेनदार घर में आकर धमकाने लगे। कभी घर की वाॅशिंग मशीन तो कभी इनवर्टर उठाकर ले गए। तंग हो चुके विनीत ने जीवन खत्म करने का मन बना लिया।

प|ी से पानी मंगवाया और पी लिया जहर

राधा ने बताया कि विनीत रात को घर लौटे। उन्होंने पानी मांगा। उन्होंने दे दिया। विनीत अंदर गए और बाहर आकर उन्हें कहा कि वह जा रहे हैं। यह कहते ही पानी पी लिया। इससे पहले ही वह कुछ समझ पाती विनीत ने खून की उल्टियां करनी शुरू कर दीं। उन्हें अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।

दो लोगों पर केस : एसीपी

एसीपी देवदत शर्मा ने बताया कि सुसाइड का कारण पैसों का लेन-देन है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में जिन दो लोगों के नाम हैं, उन पर केस दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - interests took away household items unhappy person died
Amritsar News - interests took away household items unhappy person died


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EZIB5G
via
ब्याजड़िये घर का सामान उठा ले गए, दुखी शख्स ने दी जान ब्याजड़िये घर का सामान उठा ले गए, दुखी शख्स ने दी जान Reviewed by Dibyendu on 18:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.