Breaking News

test

हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों पर रहेगी नजर, परवाणू से लेकर धर्मपुर तक पुलिस तैनात

परवाणू. परवाणू पुलिस उपमंडल के अंतर्गत परवाणू से धर्मपुर तक इस बार हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों की खैर नहीं है। इस बार हुडदंग मचाने वाले पर्यटकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

परवाणू से धर्मपुर तक जगह जगह पुलिस की तैनाती रहेगी जोकि पर्यटकों पर कड़ी नजर रखेगी। इसके अलावा पेट्रोलिंग के जरिए भी नेशनल हाईवे पर पुलिस जवान गश्त करते रहेंगे।


नए साल के जश्न से अकसर लगने वाले यातायात जाम से निपटने के लिए भी पुलिस ने कमर कस ली है। यातायात जाम न हो इसके लिए पुलिस कर्मी वाहनों की पार्किंग पर खास नजर रखेगी व किसी को भी बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने नहीं दिए जाएंगे।

गौरतलब है की नए साल का जश्न मनाने पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल आते है। जिसके चलते पिंजौर-शिमला मार्ग पर भारी रश रहता है।


हुड़दंगी किस्म के पर्यटक सड़क मार्ग पर जगह-जगह अपने वाहन लगाकर शराब का सेवन करते है और ऊंची आवाज में साउंड सिस्टम लगाकर सड़क के बीच ही नाचने लगते है।

इससे जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित होता हैं वहीं अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

शराब के सेवन के चलते नशे में अकसर पर्यटक एक दूसरे से उलझ जाते है और नौबत हाथापाई व मारपीट तक पहुंच जाती है जिसके चलते माहौल खराब होने के साथ साथ लॉ एंड आर्डर भी बिगड़ जाता है।


ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: इसी के मद्देनजर पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के इस बार विशेष कदम उठाए है। परवाणू से धर्मपुर व धर्मपुर से कसौली सड़क मार्ग पर इस बार पुलिस कर्मियों को जगह-जगह तैनात किया जाएगा। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालो पर पुलिस इस बार सख्त कदम उठाएगी व उनके चालान किए जाएंगे। पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी दोनों सड़क मार्गो पर लगातार गश्त करती रहेगी व हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। डीएसपी योगेश रौल्टा ने बताया की परवाणू पुलिस उपमंडल के तहत पड़ने वाले पुलिस थाने के प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए है और इस बार ऐसा कोई प्रयास सहन नहीं किया जाएगा जिस से लॉ एंड आर्डर बिगड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक पिक्चर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qyj5JX
via
हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों पर रहेगी नजर, परवाणू से लेकर धर्मपुर तक पुलिस तैनात हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों पर रहेगी नजर, परवाणू से लेकर धर्मपुर तक पुलिस तैनात Reviewed by Dibyendu on 23:27 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.