डॉ. चावला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता थे, जिन्हें पक्ष ही नहीं, विपक्ष भी पूरा सम्मान देता था। जब वो सदन में बोलते थे तो सभी उन्हें सुनते थे। भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल जी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि राजनीति के इतिहास में हर नेता अपनी खास छवि से जनता के दिलों में राज करता है उन्हीं में से एक नेता थे अटल बिहारी वाजपाई, जिनकी कद्र आज तक विपक्षी दल के सभी नेता करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कंवर जगदीप सिंह, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला, सरबजीत शन्टी, सुखमिंदर पिंटू, पवन खन्ना, विधु पुरी, डॉ. राजेश राममूर्ति, अश्वनी वशिष्ठ, जोगिन्द्र वाही, अजय अरोड़ा, सुभाष नरूला, तरुण जस्सी, तरुण अरोड़ा, राम पाल मेहरा, रोमी चोपड़ा, राज कुमार जुडो, इंद्रपाल आर्य, सिकंदर चौहान, दविंदर सिंह हीरा, अशोक मनचंदा, लव भिबोरिया, अंकुश मेहरा, अमरजीत कौर, शैली बहल, सुनील सहगल, वरिंदर उप्पल, रजनीश बहल, राकेश सलवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी काे श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, जिला प्रधान आनंद शर्मा और अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/376xdAM
via
स्व. अटलजी को 95वें जन्मदिन पर श्रद्धासुमन
Reviewed by Dibyendu
on
18:14
Rating:
No comments: