Breaking News

test

1986 बैच के आईएएस अफसर अनिल खाची बने मुख्मयंत्री के चीफ सेक्रेटरी, डॉ. श्रीकांत बाल्दी हुए रिटायर

शिमला. पहले से तय अनुमानों के मुताबिक 1986 बैच के आईएएस अफसर अनिल खाची हिमाचल प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी बन गए हैं। सरकार ने अनिल खाची को अगला चीफ सेक्रेटरी बनाने की अधिसूचना मंगलवार को ही जारी कर दी थी।


वहीं मंगलवार को रिटायर हुए आईएएस ऑफिसर डॉ. श्रीकांत बाल्दी की जगह आज अनिल खाची प्रदेश में अफसरशाही के सर्वोच्च ओहदे का जिम्मा संभालेंगे। खाची का ताल्लुक हिमाचल से है और मौजूदा सरकार में भी पहले चीफ सेक्रेटरी हैं।

1986 बैच के आईएएस अफसर और 4 दशकों के लंबे अनुभव के साथ अनिल खाची प्रदेश के सम्मुख खड़ी चुनौतियों से भी बखूबी वाकिफ हैं। अहम बात ये है कि अनिल खाची का कार्यकाल चार साल का बाकी है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चीफ सेक्रेटरी ऑफिस में बार बार बदलती रही अफसरशाही के दौर के बाद अब लंबे समय तक सरकार और अफसरशाही में स्थायित्व और सामंजस्य के साथ संतुलन के साथ सरकारी नीतियों को और मजबूती से लागू करने में मदद मिलेगी। नए चीफ सेक्रेटरी अनिल खाची ने बातचीत में ये माना भी कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी और सरकार व ब्यूरोक्रेसी के टीमवर्क से प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1986 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं अनिल खाची


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36eNeor
via
1986 बैच के आईएएस अफसर अनिल खाची बने मुख्मयंत्री के चीफ सेक्रेटरी, डॉ. श्रीकांत बाल्दी हुए रिटायर 1986 बैच के आईएएस अफसर अनिल खाची बने मुख्मयंत्री के चीफ सेक्रेटरी, डॉ. श्रीकांत बाल्दी हुए रिटायर Reviewed by Dibyendu on 23:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.