कुल्लू.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने परिवार के साथ मनाली आए हैं। वह यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे और दो जनवरी तक रुकने का कार्यक्रम है। सीएम ने अपना 63वां जन्मदिन भी यहीं मनाया था।
कमलनाथ परिवार के साथ मनाली के 15 मील स्थित अपने स्पेन रिजॉर्ट नामक पांच सितारा होटल पहुंचे हैं। मनाली ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नेगी ने उनका मफलर और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इससे एक महीने पहले ही कमलनाथ दो दशंक के अंतराल के बाद मनाली आए थे। उन्होंने अपना 63वां जन्मदिन भी मनाली में ही मनाया था और अब वह नया साल भी मनाली में मनाएंगे। यह उनका निजी दौरा बताया जा रहा है। उनके दोस्त देवेंद्र नेगी ने बताया कि वह 31 दिसंबर की रात को मनाली में ही रुकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZA6xpz
via
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ परिवार के साथ मनाली पहुंचे, सेलिब्रेट करेंगे न्यू ईयर
Reviewed by Dibyendu
on
00:14
Rating:
No comments: