Breaking News

test

मेट्रो लाइट में क्यूआर कोड, मास्टर और वीसा कार्ड से कटेगा किराया

अखिलेश कुमार। नई दिल्ली .दिल्ली को मेट्रोलाइट के 42 किमी के दो कॉरिडोर मिलेंगे। एक कॉरिडोर कीर्ति नगर से बामनौली होगा तो दूसरा रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर को भी मेट्रो लाइट बनाया जाएगा। डीएमआरसी ने मेट्रो फेज-4 के बचे हुए तीन कॉरिडोर को मेट्रो लाइट पर परखने के बाद जो डीपीआर भेजा है उसमें एक कॉरिडोर ही मेट्रो लाइट में बनेगी। बाकी दो कॉरिडोर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर पर मेट्रो ही दौड़ेगी।

जल्द ही दिल्ली कैबिनेट में दो मेट्रो लाइट और दो सामान्य मेट्रो कॉरिडोर की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मेट्रो के दो नए कॉरिडोर में लिफ्ट और एस्कलेटर्स पीपीपी पर लगेंगे। डीएमआरसी ने जो कीर्ति नगर-बामनौली और रिठाला-बवाना-नरेला मेट्रो लाइट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी है, उससे खुलासा हुआ है कि मेट्रो लाइट में सिंगल जर्नी टोकन नहीं चलेगा। स्टेशन में कोई ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट भी नहीं होगा। बल्कि किराया इलेक्ट्रॉनिक क्यूआर कोड, एटीएम या कॉमन कार्ड से कटेगा। स्टेशन या ट्रेन में घुसने के पहले कहीं टिकट दिखाने या वैलिडेट करने की जरूरत भी नहीं होगी। ट्रेन के अंदर ही वैलिडेटर होगा।

डीएमआरसी ने मेट्रो लाइट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट दिल्ली सरकार को भेजी

मेट्रो लाइट की स्पीड 70 किमी प्रति घंटा होगी

डीपीआर के अनुसार कॉरिडोर निर्माण में डीडीए 200 करोड़ रुपए देगी और 2714 करोड़ रुपए में 1995 करोड़ रुपए लोन से पूरे होंगे। ये मेट्रो लाइट के कोच 3-3 के गुच्छे में होंगे। इसकी वजह से विकल्प होगा कि एक यूनिट को जल्दी-जल्दी चलाएं या फिर दो यूनिट जोड़कर 6 कोच की ट्रेन चलाएं। ये तीन कोच की यूनिट 12 करोड़ रुपए की आएगी। एक खुलासा और हुआ है कि मेट्रो लाइट की डिजाइन स्पीड नॉर्मल मेट्रो के 95 किमी प्रतिघंटा की बजाय 70 किमी प्रतिघंटा की होगी। ऑपरेशन स्पीड भी 85 किमी प्रतिघंटा की बजाय 60 किमी प्रतिघंटा वाली होगी। हालांकि जरूरत पड़ने पर 35 किमी प्रतिघंटा ही रखी जा सकती है।

रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर के स्टेशन

रेड लाइन के रिठाला मेट्रो स्टेशन के इंटरचेज स्टेशन के साथ शुरू होेगी। भगवान महावीर मार्ग पर चार स्टेशन होंगे रोहिणी सेक्टर-25, सेक्टर-26, सेक्टर-31 और सेक्टर-32 इसके बाद बवाना रोड पर पहुंचेगी और रोहिणी सेक्टर-36, बवाना रोड पर चार स्टेशन होंग-बवाना, पूठ खुर्द,बवाना इंडस्ट्रीय एरिया-एक और दो। फिर बवाना, बवाना जेजे कालोनी, सनोठ, न्यू सनोठ, डिपो स्टेशन इसके बाद रेलवे लाइन क्रॉस करके भोरगढ़ विलेज, अनाज मंडी स्टेशन बनेंगे। इसके बाद नरेला डीडीए कॉम्प्लेक्स और नरेला स्टेशन बनेगा। इस 22.91 किमी में 14 एलिवेटेड और 5 एड ग्रेट सहित 19 स्टेशन बनेंगे।

कीर्ति नगर से बामनौली कॉरिडोर के स्टेशन

कीर्ति नगर, सरस्वती गार्डन, मायापुरी बस डिपो, मायापुरी, हरि नगर, एमआईए, एमआईए-2, तिहाड़ जेल, शिवपुरी, डाबड़ी विलेज, सीतापुरी एक्सटेंशन, महावीर एन्क्लेव, द्वारका सेक्टर-दो, द्वारका सेक्टर-7, द्वारका सेक्टर-6, द्वारका कोर्ट, द्वारका सेक्टर-20, द्वारका सेक्टर-23, धुल सिरस विलेज, ईसीसी द्वारका, बामनौली विलेज-द्वारका सेक्टर-25।

घट गई लागत

संशोधित डीपीआर भेजी है उसमें कहा गया है कि स्टेशन की बनावट, भुगतान रास्ता और ट्रेन में कुछ बदलाव की वजह से इस 19 किमी वाले कॉरिडोर की अनुमानित लागत 3085 करोड़ से घटकर 2673 करोड़ रुपए आएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली व केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कॉरिडोर निर्माण में 3 साल का समय लगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
 दिल्ली को मेट्रोलाइट के 42 किमी के दो कॉरिडोर मिलेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sDMri1
via
मेट्रो लाइट में क्यूआर कोड, मास्टर और वीसा कार्ड से कटेगा किराया मेट्रो लाइट में क्यूआर कोड, मास्टर और वीसा कार्ड से कटेगा किराया Reviewed by Dibyendu on 13:34 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.