Breaking News

test

दिल्ली से यूपी माल ले जाने में लग रहा समय

पटियाला|नगरिकता संसोधन बिल का दिल्ली और यूपी मे लगातार विरोध जारी है और लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है। जिसके चलते पटियाला में लगातार कारोबार प्रभावित हो रहा है। पटियाला से जाने वाला माल दिल्ली से तो पहुंच रहा है लेकिन दिल्ली से यूपी की तरफ माल ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कारोबारियों की मानें तो अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में इंडस्ट्रलिस्ट को काफी परेशानी होगी। सूबे में कटिंग टूल की 80 यूनिटें हैं, इन यूनिटों से पूरे देश में माल जाता है। जिसमें सबसे ज्यादा दिल्ली और यूपी में सप्लाई होती है। शुगर स्पेयर पार्ट्स और प्लास्टिक दाना की 100 से अधिक जिसकी सप्लाई जम्मू, दिल्ली और यूपी होती है। जम्मू में धारा 370 हटने के बाद अभी तक हालात समान्य नहीं हो पा रहे हैं जिसके चलते जम्मू में भी माल नहीं जा पा रहा है। कारोबारियों की माने तो करीब 20 फीसदी कारोबार अभी प्रभावित है। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में और कारोबार प्रभावित होगा।कटिंग टूल के कारोबारी सुरिंदर मित्तल ने बताया कि एक तरह तो पहले ही कटिंग टूल का कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। वाहन-6 आने के चलते कटिंग टूल की इंड्रस्ट्रीज संकट से जूझ रही है। अगर कोई प्रदर्शन आदि होता है उससे इंड्रस्ट्री तो प्रभावित होती है।

लांग टर्म में होगा असर

अभी तो कारोबार कम प्रभावित है लेकिन आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा। उम्मीद कर रहे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। -परमजीत सिंह,कारोबारी

पटियाला|नगरिकता संसोधन बिल का दिल्ली और यूपी मे लगातार विरोध जारी है और लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है। जिसके चलते पटियाला में लगातार कारोबार प्रभावित हो रहा है। पटियाला से जाने वाला माल दिल्ली से तो पहुंच रहा है लेकिन दिल्ली से यूपी की तरफ माल ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कारोबारियों की मानें तो अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में इंडस्ट्रलिस्ट को काफी परेशानी होगी। सूबे में कटिंग टूल की 80 यूनिटें हैं, इन यूनिटों से पूरे देश में माल जाता है। जिसमें सबसे ज्यादा दिल्ली और यूपी में सप्लाई होती है। शुगर स्पेयर पार्ट्स और प्लास्टिक दाना की 100 से अधिक जिसकी सप्लाई जम्मू, दिल्ली और यूपी होती है। जम्मू में धारा 370 हटने के बाद अभी तक हालात समान्य नहीं हो पा रहे हैं जिसके चलते जम्मू में भी माल नहीं जा पा रहा है। कारोबारियों की माने तो करीब 20 फीसदी कारोबार अभी प्रभावित है। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में और कारोबार प्रभावित होगा।कटिंग टूल के कारोबारी सुरिंदर मित्तल ने बताया कि एक तरह तो पहले ही कटिंग टूल का कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। वाहन-6 आने के चलते कटिंग टूल की इंड्रस्ट्रीज संकट से जूझ रही है। अगर कोई प्रदर्शन आदि होता है उससे इंड्रस्ट्री तो प्रभावित होती है।

जम्मू माल नहीं जा रहा

मेरे यहां प्लास्टिक के गमले और ढक्कन बनाए जाते हैं। लेकिन मौजूदा समय में जम्मू माल नहीं जा रहा है। उम्मीद कर रहे सब कुछ ठीक हो जाएगा। -राजीव गर्ग, कारोबारी

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/350VcA2
via
दिल्ली से यूपी माल ले जाने में लग रहा समय दिल्ली से यूपी माल ले जाने में लग रहा समय Reviewed by Dibyendu on 18:14 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.