कुल्लू.विश्व के सबसे उंचे आईस हाॅकी रिंक में पहली बार प्रशिक्षण शिविर रविवार को समाप्त हो गया है। लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में 20 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आईस हाॅकी कोचिंग कैंप एंव टूनामेंट का शुरू हुआ था। इस शिविर में ब्वॉयज श्रेणी में तेनजिन प्रथम, तेनजिन तंडूप दूसरे और तेनजिन योनटोन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि गर्ल श्रेणी में रिगजिन डोल्मा प्रथम, नवांग दूसरे और सोनम तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में डोगरा स्काउट के सीओ नितिन मुक्तल मौजूद रहे। इसके अलावा उनके साथ मेजर शिव भसीन, ईआरसीआर मीणा भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि 20 से 29 दिसंबर तक चले आईस स्केटिंग हाॅकी कोचिंग कैंप का आयोजन लदाख वूमन आईस हाॅकी फाउडेशन लेह, युवा सेवाएं और खेल विभाग काजा के सहयोग से काफी सराहनीय है। इस शिविर में 45 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।
हर साल इसी तरह का प्रशिक्षण यहां के बच्चों को दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने कहा कि लदाख आईस वमून आइस हाॅकी फाउडेंशन से आग्रह है कि स्पीति के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया है,ताकि राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारे यहां के बच्चें प्रतिनिधित्व कर सके।
इस दस दिवसीय शिविर के 12बच्चों को एंडवास कोचिंग कैंप के लिए लदाख भेजा जाएगा। ऐसे में अगर यहां के बच्चों को आइस हाॅकी के बारे प्रशिक्षण दिया जाए तो बेहतर खिलाड़ी स्पीति से निकल कर देश दुनिया में नाम रोशन कर सकते है। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने ये कदम उठाया है।
50 और 30 मीटर का आईस हाॅकी स्केटिंग कम समय में तैयार किया गया है। लदाख वूमन आईस हाॅकी फाउडेशन के सहयोग से यह शिविर चलाया जा गया। मौके पर लदाख वूमेन आईस हाॅकी फाउडेशन की खिलाड़ी स्टाजिंग चोस्तो, रिंचन डोल्मा और टाशी डोल्कर का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस साथ ही लदाख वूमेन आईस हाॅकी फाउडेशन के सदस्य कुंगा तंडुप और संजीवन राय का भी आभार जताया। इस मौके पर डीएफओ हरदेव नेगी, युवा सेवाएं एंव खेल विभाग से स्कालजंग, अधिशासी अभियंता सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य मंडल काजा मनोज कुमार नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग टाशी ज्ञाम्छो आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39r6xfV
via
No comments: