नई दिल्ली .पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी एरिया में निर्माणाधीन मकान का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। मंगलवार रात हुई इस घटना के समय आठ लोग बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर फंस गए। किसी तरह 2 लोगों पड़ोसी के मकान पर कूदकर जान बचाई। जबकि छह लोगों को दमकलकर्मियों ने बचाया। इनमें इनो मंडन (25) घायल है, जिसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया त्रिलोकपुरी इलाके में मकान नंबर-256 में पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। बिल्डर मकान तोड़कर उसे नए सिरे से बना रहा है। मकान दो मंजिल बनने के बाद तीसरी मंजिल पर शटरिंग का काम चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 7.50 बजे अचानक मकान की सीढिय़ों का हिस्सा शटरिंग समेत गिर गया। सभी 8 मजदूर वहीं फंस गए। फायर विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया मौके पर 4 गाड़ियों को भेजा गया, जहां दमकलकर्मियों ने एक एक कर लोगों को रेस्क्यू कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FbL3G1
via
No comments: