Breaking News

test

जर्मन शेफर्ड का कार सवाराें ने किया अपहरण, दाे अरेस्ट

सनाैर/पटियाला.सनाैर के बुटा सिंह वाला में शुक्रवार शाम काे एक व्यक्ति अपने जर्मन शेफर्ड डाॅग काे घर के बाहर सैर करा रहा था। इसी दाैरान कार सवार तीन लाेग पीछे से आए और कार का दरवाजा खाेलकर डाॅग काे अंदर खींच लिया और फरार हाे गए। इसके बाद देर शाम कार का वीडियाे व डाॅग के चाेरी हाेने की घटना साेशल मीडिया पर वायरल करने के अलावा मालिक ने थाना सनाैर पुलिस में केस दर्ज करा दिया।

हरदीप सिंह निवासी बूटा सिंह वाला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि 27 दिसंबर काे तीन अनजान व्यक्ति उसके सड़क पर घूम रहे जर्मन शेफर्ड डाॅग का अपहरण कर लिया है। इसकी सीसीटीवी रिकार्डिंग उसके पास है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गाड़ी का नंबर ट्रेस करके गांव से डाॅग शैरी काे बरामद कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसी जर्मन शेफर्ड डाॅग 'शैरी' का हुआ था अपहरण।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367OCsD
via
जर्मन शेफर्ड का कार सवाराें ने किया अपहरण, दाे अरेस्ट जर्मन शेफर्ड का कार सवाराें ने किया अपहरण, दाे अरेस्ट Reviewed by Dibyendu on 16:40 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.