Breaking News

test

सीमा पार के तस्करों की फेंकी सवा 5 किलो हेरोइन बीएसएफ ने की बरामद

फिरोजपुर/ममदोट (कपिल सेठी/राजेश धवन). फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके ममदोट में सोमवार को बीएसएफ ने सवा 5 किलो हेरोइन बरामद की है। इस खेप को एनसीबी की टीम के हवाले कर दिया गया है, जिसके बाद पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पाक तस्करों की ओर से फेंकी गई हेरोइन किस भारतीय तस्कर के पास पहुंचाई जानी थी।

बीएसएफ के अधिकारियो ने बताया कि रविवार रात 29 बटालियन के जवान चेक पोस्ट मस्ता गट्टी में कंटीली तार के पास गश्त कर रहे थे। अचानक कुछ संदिग्ध आवाज सुनी तो सतर्क हो गए जवानों ने सीमा पर लगी कंटीली तार के पास पाक की तरफ कुछ संदिग्धों की आवाजाही पर ध्यान दिया। पाक तस्करों की ओर से किसी भी कार्रवाई को रोकने के लिए जवानों ने संदिग्धों को ललकारते हुए फायर खोल दिया, लेकिन संदिग्ध तस्कर घने कोहरे और उबड़ खाबड़ जमीन का फायदा उठाकर भाग गए। जवानों ने घटना की जानकारी मुख्यालय में दी।

सोमवार सुबह अधिकारियों ने जवानों के साथ चेक पोस्ट मस्ता गट्टी में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में जवानों ने बीपी नंबर 202/5 के क्षेत्र से पाक तस्करों की ओर से फेंके गए 10 पैकेट बरामद किए। बरामद की गई हेरोइन को एनसीबी की टीम के हवाले कर दिया गया है व यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पाक तस्करो की और से फेंकी गई हेरोइन किस भारतीय तस्कर के पास पहुंचाई जानी थी। बीएसएफ की बढ़ी हुई चौकसी ने एक बार फिर भारत विरोधी तत्वों की कोशिश को नाकाम कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSF recovered 5 and 5 kg of heroin from across the border


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F72JCF
via
सीमा पार के तस्करों की फेंकी सवा 5 किलो हेरोइन बीएसएफ ने की बरामद सीमा पार के तस्करों की फेंकी सवा 5 किलो हेरोइन बीएसएफ ने की बरामद Reviewed by Dibyendu on 02:05 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.