
हमीरपुर | बस स्टैंड के सामने दशकों से बनी खोखा मार्किट यूनियन में अब प्रधान पद के लिए बहस शुरू हो गई है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी इन खोखों को हटाकर यहां फुटपाथ बनाने की फिराक में है। वहीं खोखाधारकों ने सीटू के पाले में जाकर दोबारा से यूनियन का गठन करके पुराने प्रधान किशोरी लाल को किनारे कर दिया है कि वे किसी आैर के इशारे पर नाच रहे हैं। जनता खोखा यूनियन के नए प्रधान वीरेंद्र मल्हाेत्रा ने यह बात जारी बयान में कही है। मल्हाेत्रा ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश उद्यमी संघ हमीरपुर के भी प्रधान हैं। अब 58 खोखाधारकों में से 56 ने भी उन्हें अपना नया प्रधान चुना है। पूर्व प्रधान अपने बयानों के लिए अब स्वयं जिम्मेदार होंगे, हमारी यूनियन से उनका कोई लेना देना नहीं होगा। जनता खोखा यूनियन हमीरपुर शहर की रेहड़ी फहड़ी यूनियन के साथ भी अटैच हाे गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QlSxvx
via
No comments: