चंडीगढ़. सेक्टर-17 में जनवरी के पहले वीक से 10 ई कार्ट चलाने की तैयारी कर ली गई है। स्मार्ट सिटी की ओर से पंजाब के गवर्नर एवं नगर प्रशासक वीपी सिंह बदनोर से उद्घाटन के लिए पांच या छह जनवरी के लिए समय मांगा गया है।
सांसद किरण खेर की मौजूदगी में ही सेक्टर-17 में ई कार्ट चलाए जाने का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें किइन ई-कार्ट में सीनियर सिटीजन को फ्री में बैठाने,उनकी मेंटेनेंसऔर ऑपरेशन की जिम्मेवारी इसे चलाने वाली कंपनी की होगी।
उसी दिन प्रशासन की ओर से सेक्टर 16-17 के बीच बनाए गए अंडर पास का भी उद्घाटन करके पब्लिक के लिए खोला जा सकेगा क्योंकिरैंप के जरिए ई-कार्ट रैंप अंडर पास में जा सकेंगी। वहीं से लोगों को सेक्टर-17 में बैठाकर लाया जाएगा।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद 6 दिसंबरसे सेक्टर-17 से सभी वेंडर्स को उठा दिया गया। तभी से सेक्टर-17 में दोपहर में वहां स्थित दफतरों में काम करने वाले कर्मचारियों और शाम को लोगों की भीड़ जुटने लगी है। ट्रेडर्स की सेल में भी बढ़ोतरी होने लगी है।
इसी के चलते बिजनेस प्रमोशन काउंसिल चंडीगढ़ नेप्लाजाको क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री और पेड़ों पर लाइटिंग से सजाया गया जिससे बाहरी लोगों को आकर्षित करने में ट्रेडर्स कामयाब रहे। इसी के मद्देनजर बिजनेस प्रमोशन काउंसिल ने एडवाइजर मनोज परिदा से मिलकर सेक्टर-17 के प्लाजा से लेकर पूरी मार्केट्स में छोटी ट्रेन चलाए जाने का प्रपोजल रख दिया।
ट्रेन को बिजनेस प्रमोशन काउंसिल द्वारा खरीदा जाएगा लेकिन ट्रेन पर कुछ जगह एडवर्टीजमेंट लगाने की अनुमति दी जाए तो ट्रेन चलाने का खर्चा निकलता रहेगा। अब एडवाइजर ने बिजनेस प्रमाेशन काउंसिल से लिखित में इस प्रपोजल की मांग की है।
यहांसे होकर गुजरेंगे ई-कार्ट: जन मार्ग पर सेक्टर 16 / 17 में नया अंडर पास बनकर तैयार है। यहां से सेक्टर-17 में ई-कार्ट अंडर ब्रिज के नीचे से होकर मध्य मार्ग तक चलेंगी। इसमें बैठकर प्लाजा के सामने की शॉप , सिंधी स्वीट, डीसी ऑफिस, बैंक सक्वेयर, एमओएच ऑफिस के बैक साइड, बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रार ऑफिस, जगत थिएटर यानि टीडीआई माल, प्लाजा, मल्टी लेवल पार्किंग, एंपायर स्टोर, साहिब सिंह पार्किग तक आ सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QxePdz
via
No comments: