रोटरी क्लब मोरिंडा की ओर से समाज भलाई के कार्यों के तहत शहर के शीतला माता मंदिर में सिंगर कंपनी के सहयोग से चलाए जा रहे सिलाई स्कूल में सिलाई का 6 महीनों का कोर्स पूरा कर चुकी 15 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके रोटरी क्लब मोरिंडा के अध्यक्ष गौरव वशिष्ठ, राजिंदर सचदेवा, क्लब मैंबर सुखबीर सिंह सिद्धू, कर्नल मलकीत सिंह और गुरदीप कौर आदि उपस्थित थे।
No comments: