जालंधर. जालंधर के शेखां बाजार के साथ सटे चौक सूदां की मशीनों वाली गली में स्थित रेडीमेड शोरूम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने दो पानी की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
शोरूम मालिक जसकरण सिंह ने बताया कि रात करीब आठ बजे शोरूम बंद करके चले गए। साढ़े आठ बजे फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे, देखा कि आग भड़की हुई है और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उन्हें पहुंचने में काफी परेशानी हुई। यह परेशानी अवैध कब्जों की थी जिसकी वजह से गाड़ियां अंदर नहीं आ सकीं। फायर अफसर हरजिंदर कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बाजार में गाड़ियां पहुंच चुकी थी, लेकिन अवैध कब्जों के कारण गाड़ियां को अंदर आने में समय लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MGjr06
via
No comments: