मोहाली.यहां फेज-10 में स्थित ज्वैलरी शॉप से बदमाश 30 लाख से अधिक के गहने और दो लाख की नकदी लूट ले गए। बदमाश अपने चेहरों को कपड़ों से ढके हुए थे। घटना सोमवार सुबह की है।
फेज-10 की मार्केट की बूथमें इंडियनज्वैलरी नाम की शॉप है। शॉप ऑनर राजेश कुमार, बेटे अजय के साथ सुबह 11 बजे यहां पहुंचे। राजेश ने बताया कि वह दुकान की सफाई के बाद धूपबत्ती कर रहे थे, इतने में एक नकाबपोश युवक अंदर आया। शुरू में उन्हें लगा कि कोई ग्राहक हे, लेकिन उस युवक के पीछे से तीन और लोग दुकान में घुस आए। सभी अपने चेहरों पर कपड़ा बांधे हुए थे।
राजेश ने बताया कि इससे पहले वे कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने उन पर पिस्तौल तान दी। उन्हें गोली से उड़ाने की धमकी देते हुए बदमाश शॉप से 30 लाख से अधिक के गहने और दो लाख रुपए की नकदी लूट ले गए। इसके बाद चारों लुटेरों ग्रे रंग की बलेनो कार से भाग निकले।
बताया जाता है कि लूट की सूचना मिलने पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल और अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे। शॉप ऑनर से घटना की जानकारी ली। इलाके के नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37rwpXz
via
No comments: