
हमीरपुर| मंगलोर यूनिवर्सिटी में 2 से 8 जनवरी तक होने वाली नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज हमीरपुर के चार धावक और धाविकाएं हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों को 26 दिसंबर 2020 को स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने प्रिंिसपल डॉ. अंजू वत्ता सहगल की अध्यक्षता में रवाना किया। फिजिकल प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज की प्रिया ठाकुर जोकि प्रदेश की सबसे तेज धाविका भी है, रोहित, मनीषा और साहिल शमिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रिया ठाकुर ने एचपीयू की इंटर कॉलेज एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर में स्वर्ण, रोहित ने लम्बी कूद में स्वर्ण, मनीषा ने 400 मीटर में स्वर्ण, साहिल ने 1500 मीटर में स्वर्ण जबकि 800 मीटर में रजत पदक जीता था। सभी ने खिलाड़ियों को बेहत्तरीन प्रदर्शन के लिए आर्शीवाद दिया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष रमेश शर्मा भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ilj7b
via
No comments: