राजपुरा (पटियाला).राजपुरा के शाम नगर इलाके में शनिवार रात अंगीठी की गैस चढ़ने से कपड़ा व्यापारी चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई जबकि व्यापारी के दो बेटे अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि मोहम्मद अफरीदी का परिवार नहीं उठा। कमरा खाेलकर देखा ताे परिवार बेसुध पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना आैर सभी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने दो को मृत घोषित कर दिया था। दरअसल, यूपी का कपड़ा व्यापारी मोहम्मद अफरीदी (50) अपने बेटे सोनू (25), मोसीन (15) और भतीजे शाबाद (18) के साथ शाम नगर में जामा मस्जिद के पीछे घर की कमरे में लंबे समय से किराये पर रह रहा था। शनिवार रात परिवार के चारों सदस्य काम से लौटने के बाद छत पर अंगीठी में आग जलाकर हाथ सेंकने लगे।
बाद में उन्होंने अंगीठी को कमरे में ले जाकर रख दिया जिससे कमरा गर्म रहे। कुछ देर बाद परिवार के चारों सदस्य उसी कमरे में सो गए। कमरा चारों तरफ से बंद होने से अंगीठी के धुएं से निकलने वाली कार्बन मोनो आॅक्साइड गैस से मोहम्मद अफरीदी और उसके भतीजे शाबाद का दम घुट गया। अफरीदी के बेटे सोनू और मोसीन बेसुध का उपचार चल रहा है। पुलिस ने धारा 174 की कार्यवाही की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/369hD7w
via
No comments: