शिमला.नया साल मनाने के लिए अभी से सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए हैं। रविवार को भी भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे, जबकि पहले से काफी संख्या में सैलानी शिमला में रुके हुए हैं। इसके चलते शहर की पार्किग और होटल फुल हो गए हैं। शिमला शहर में लिफ्ट, छोटा शिमला समेत टूटीकंडी बाईपास स्थित पार्किंग सैलानियों के वाहनों से भर गई है। शहर में काफी संख्या में सैलानी नया साल मनाने के लिए पहुंच गए है। कई स्थानों पर पार्किंग भर गई है।
सुरक्षा इंतजाम..
नए साल की संध्या पर 400 जवानतैनात किए जा रहे है।मालरोड से लेकर रिज तक पूरा एरियासील रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से रहेगी झपटमारों पर नजर रखी जाएगी।
पब्लिक स्थलों पर शराब व सिगरेट न पीएं।
किसी भी आपात स्थित और शिकायत मालरोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की जा सकती है। भीड़ में मोबाइल व पर्स चोरी होने की संभावना रहती है, ऐसे में इनको संभालकर रखें। नववर्ष का हुड़दंग न करें। हुडदंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। लिफ्ट के पास पार्किंग, क्षमता करीब 700 गाड़ियों की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qbz3eh
via
No comments: