Breaking News

test

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बना नहीं, पार्किंग दरें 5 से 8 गुना बढ़ाने की तैयारी

चंडीगढ़.अभी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बना नहीं है, लेकिन पार्किंग फीस के नाम पर यात्रियों की जेब काटने की तैयारी हो गई है। पार्किंग ठेकेदार ने आउटसोर्स कंपनी के कहने पर पार्किंग पास बनाने बंद कर दिए हैं।ठेकेदार का कहना है कि जिस कंपनी को ठेका मिला है, उसने कहा है कि 1 जनवरी से नई पार्किंग दरें लागू होंगी इसलिए फिलहाल नए पास न बनाएं।

आईआरएसडीसी (इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन) ने रेलवे स्टेशन के चंडीगढ़ और पंचकूला साइड की पार्किंग टेंडर अलॉट कर दिया है। इसके हिसाब से अगर पार्किंग की दर तय कर दी गई तो रेल यात्रियों और उन्हें छोड़ने के लिए स्टेशन आने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार पार्क करने पर 24 घंटे के लिए 20 रुपये देने पड़ते हैं, वहीं नई पार्किंग दर लागू होने पर इसके लिए 180 रुपये लिया जाएगा। टेंडर में चार घंटे के लिए फिक्स अमाउंट निर्धारित करने और उसके बाद हर दो घंटे बाद पार्किंग के लिए एक्सट्रा चार्ज लिए जाएंगे।

आईआरएसडीसी चीफ व प्रोजेक्ट मैनेजर बलबीर सिंह ने बताया कि नई दरें फिलहाल हेड क्वार्टर से उनके पास नहीं आई हैं। लेकिन नई दरें बढ़ी हुई होंगी। हेड क्वार्टर इसे फाइनल करेगा। इसके अलावा कई लोग तीन महीने के पास बनवाते हैं, लिहाजा फिलहाल वर्तमान ठेकेदार पास नहीं बना रहा है।

ऐसे बढ़ेगी पार्किंग फीस
टेंडर के मुताबिक, पहले चार घंटे के लिए लाइट व्हीकल/कार/जीप आदि के लिए फीस 30 रुपये निर्धारित किए गए हैं। उसके हर दो घंटे बाद 15 रुपये अतिरिक्त जुड़ते चले जाएंगे। वहीं, मासिक पास के एवज में नए पार्किंग दर के मुताबिक, कार पार्किंग के 4000 रुपये प्रति माह देने होंगे जबकि अभी 600 रुपये महीने में पास बनता है।

इसके अलावा ऑटो रिक्शा पार्किंग में पहले चार घंटे के लिए 20 रुपये पार्किंग की दर रखी गई है। उसके बाद हर दो घंटे पर 10 रुपये अतिरिक्त चार्ज लगेगा। वहीं ऑटो रिक्शा का मासिक पास के लिए ऑटो रिक्शा संचालकों को 2000 रुपये देने होंगे, जबकि पहले 24 घंटे के लिए ऑटो की फीस 15 रुपये और मासिक 445 रुपये है। बाइक पार्किंग की अभी 24 घंटे की फीस 10 रुपये, मासिक फीस 200 रुपये और साइकिल की मासिक फीस 100 रुपये है इसे बढ़ाकर 5 से 8 गुना करने की तैयारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर लूट, बढेंगें पार्किंग रेट


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZHKbmc
via
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बना नहीं, पार्किंग दरें 5 से 8 गुना बढ़ाने की तैयारी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बना नहीं, पार्किंग दरें 5 से 8 गुना बढ़ाने की तैयारी Reviewed by Dibyendu on 22:44 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.