Breaking News

test

थाने के पीछे मिला शव सत्तो वाली के युवक का, 7 दिन पहले दोस्तों के साथ गया था

थाना सी डिवीजन के बैकसाइड से अधजला शव मिलने के 5 दिनों के बाद युवक की पहचान हो सकी है। मृतक का नाम दीपक (21) है जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और इस समय बी-डिवीजन पुलिस थाने के अधीन पड़ती गली सत्तो वाली में अपने पिता राज कुमार के साथ किराए के मकान पर रह रहा था। फिलहाल उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद दाहसंस्कार कर दिया गया। वहीं परिवार ने उसके दो दोस्तों पर शक जाहिर किया है। सी-डिवीजन पुलिस थाने के एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों को जला शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिवार थाने पहुंच गया और अपने बेटे के सात दिनों से लापता होने के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस परिवार को लेकर सिविल अस्पताल पहुंच गई। मोर्चरी में शव को देख परिवार चीखने लगा। उन्हें पता लग गया था कि शव उनके दीपक का ही है। इसके बाद परिवार ने कागजी कार्रवाई शुरू करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।

2 दोस्तों पर शक, दोनों से पूछताछ

शव की पहचान के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस।

परिवार ने पुलिस को सूचना दी कि दीपक भी परिवार की तरह दहाड़ी ही करता था। इससे ही पूरे परिवार का गुजारा होता। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी एक बहन सरिता है और माता-पिता पालिका व राज कुमार हैं। कई बार वह अपने दोस्तों के साथ कई दिनों तक रहने के लिए चला जाता था। सात दिन पहले भी वह अपने दो दोस्तों के पास ही रहने के लिए गया था। एसएचओ गगनदीप ने बताया कि दोस्तों के साथ अब वह पूछताछ करेंगे। इसके बाद ही कत्ल की गुत्थी सुलझ पाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - the dead body of satto wali found behind the police station went with friends 7 days ago


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MrzwXc
via
थाने के पीछे मिला शव सत्तो वाली के युवक का, 7 दिन पहले दोस्तों के साथ गया था थाने के पीछे मिला शव सत्तो वाली के युवक का, 7 दिन पहले दोस्तों के साथ गया था Reviewed by Dibyendu on 18:15 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.