Breaking News

test

ईसाई समुदाय ने गांधी चौक में 1 घंटा चक्का जामकर किया प्रदर्शन

भारती सिंह, रवीना टंडन, फराह खान और टीवी चैनल मालिक के खिलाफ ईसाई समुदाय के लोग अब उक्त कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी और चैनल के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। इसी मामले से संबंधित शुक्रवार को बटाला के जीटी रोड पर स्थित गांधी चौंक में उक्त कलाकारों का पुतला जलाकर अपने गुस्से का प्रदर्शन किया और करीब एक घंटा चक्का जाम कर दिया। वहीं प्रदर्शनकारी नेताओं ने गांधी चौंक में एसएसपी बटाला के नाम पर डीएसपी सिटी बीके सिंगला को एक मांग पत्र भी दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारी नेताओं ने बताया कि उक्त कलाकारों ने पवित्र शब्द का मजाक उड़ाया है। इस संबंध में उक्त कलाकारों पर मामला दर्ज किया गया है, मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वहीं, प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे डीएसपी बीके सिंगला ने बताया कि यह मामला अजनाला में दर्ज हुआ है और इस संबंध में बटाला पुलिस प्रदर्शनकारियों की मांग के बारे अजनाला पुलिस को लिखकर भेजेंगे।

अदाकारों की गिरफ्तारी व चैनल मालिक पर भी केस दर्ज करने की मांग

कार्रवाई की मांग : डीएसपी सिटी को दिया ज्ञापन

गांधी चौक में चक्का जाम कर बैठे ईसाई समुदाय के लोग।

ये रहे मौजूद...इस मौके पास्टर एसोशिएसन बटाला, पास्टर एसोशिएसन डेरा बाबा नानक, सैमसन क्रिश्चियन सेना, क्रिशचयन सेवा फ्रंट, नेशनल क्रिश्चियन यूथ फ्रंट के पदाधिकारियों में पीटर मसीह चीदा, आरिफ मसीह चौहान, जॉर्ज गिल, बिशप जोगिंदरपाल, पास्टर गरीब सिंह, पास्टर रोमन मैथ्यू, पास्टर एसएस चौधरी, पास्टर सुनील मलिक, पास्टर मिथुन, पास्टर जगतार, सिस्टर राणी, हैप्पी हंस, जगीर मसीह, मरकश मसीह, गगन, रोबर्ट गिल्लांवाली, विक्की, सतपाल, डेनियल सिद्धू, राजू गिल, विजय, सन्नी, प्रिंसिपल मुख्तयार मसीह, विक्की राजूवाल, जग्गा, विलसन, सैमूअल, सतपाल, विक्रम चीदा विक्की गिल, विक्की शुभ, रणजीत गिल, विरसा, विनय गिल, बाउ कश्मीर, जोगिंदर शाहपुर व राहुल गिल मौजूद थे।

कलानौर में जलाया पुतला

कलानौर | मसीही भाईचारे के लोगों ने अदाकारा रवीना टंडन, फराह खान और भारती का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने पुलिस थाना कलानौर के एसएचओ अमनदीप सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।

तीनों अदाकारों के विरुद्ध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

फतेहगढ़ चूड़ियां | क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने फतेहगढ़ चूड़ियां में तीनों अदाकारों के खिलाफ और चैनल के मालिक के खिलाफ पादरी प्यारा मसीह एसडी चर्च की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया। डीएसपी बलबीर सिंह ने ईसाई समुदाय का मांग पत्र लेते कार्रवाई का आश्वासन के बाद ईसाई समुदाय ने प्रदर्शन उठा लिया।

क्रिश्चियन दलित फ्रंट ने कलाकारों के पुतले जलाकर प्रदर्शन किया

पुतला जलाकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया क्रिश्चियन दलित फ्रंट के मेंबर।

दीनानगर| आल इंडिया क्रिश्चियन दलित फ्रंट ने यूथ विंग प्रधान प्रिंस मसीह और पूर्व जेल बोर्ड मेंबर अमरीक मसीह की अगुवाई में शबदों को गलत तरीके से पेश करने पर अभिनेत्री रवीना टंडन, डायरेक्टर फराह खान और टीवी स्टार भारती सिंह का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों को गिरफ्तार करने और थाना दीनानगर में भी उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस मौके पास्टर दिलदार मसीह, पास्टर चमन, पास्टर बरकत मसीह, पास्टर बेअंत कुमार, पास्टर अशोक, पास्टर विशाल मसीह, सरपंच शशी मसीह, बशीर मसीह, पास्टर जिम्मी, मलकीत मसीह, पास्टर जेम्स मसीह, प्रदीप गिल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Batala News - christian community staged a 1 hour cycle walk at gandhi chowk
Batala News - christian community staged a 1 hour cycle walk at gandhi chowk
Batala News - christian community staged a 1 hour cycle walk at gandhi chowk
Batala News - christian community staged a 1 hour cycle walk at gandhi chowk


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34YPC17
via
ईसाई समुदाय ने गांधी चौक में 1 घंटा चक्का जामकर किया प्रदर्शन ईसाई समुदाय ने गांधी चौक में 1 घंटा चक्का जामकर किया प्रदर्शन Reviewed by Dibyendu on 18:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.