लुधियाना.महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने पंजाब की सभी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह कार्य जनवरी में पूरा किया जाएगा। जनवरी के बाद जिस भी पनबस, पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज और स्कूल बस में वीटीएस लगा नहीं पाया गया चालान होगा।
वीटीएस एक जीपीएस सिस्टम की तरह कार्य करेगा। इससे गाड़ी की लोकेशन एक मैप के जरिए देखी जा सकेगी। निर्भया फाउंडेशन से पैसे इस सिस्टम में लगाए जा रहे है। जोकि पंजाब सरकार की ओर से जारी किया गया है। निर्भय कांड के बाद इसे खास महिलाओं के लिए जरूरी किया गया है। ताकि महिलाएं सुरक्षित रह सकें।
वीटीएस का कंट्रोल रूम चंडीगढ़ में होगा। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया और एक स्क्रीन भी लगाई गई है। अब तक 400 पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों पर वीटीएस लगा भी दिया गया है। बाकि पर भी जल्द ही लगाए जाएंगे। इस संबंधी ट्रांसपोर्टरों के साथ आरटीए सेक्रेटरी दमनजीत सिंह मान ने पिछले सप्ताह मीटिंग भी की गई थी।
अभी गाड़ियों कारजिस्ट्रेशन किया जा रहा है
आरटीए सेक्रेटरी दमनजीत सिंह मान ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट व्हीकल पर वीटीएस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन गाड़ियों पर यह सिस्टम लगाया जा रहा है इसकी लिस्ट तैयार कर चंडीगढ़ आफिस में भेजी जाएगी। गाड़ियों पर वीटीएस लगाना व इनकी रजिस्ट्रेशन करना पहला फेस है। अगले फेस में और भी कार्य किए जाएंगे। जो हेड आफिस से आदेश होगा वह करेंगे। ट्रांसपोर्टरों से इस संबंधी पिछली सप्ताह मीटिंग भी की गई थी। अभी केवल ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इससे महिलााओंकी सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
प्राइवेट बसों पर इसे पहल के आधार पर लगाया जाए
पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों पर यह सिस्टम लगाया जा रहा है। प्राइवेट बसों पर भी जरूरी होना चाहिए। अधिकतर हादसे इन्हीं बसों में होते हैं।
वीटीएस लगाने के बाद मिलेगा यूनिक आईडी नंबर
जिन ट्रांसपोर्ट गाड़ियों पर वीटीएस लगाया जाएगा उन्हें यूनिक आईडी नंबर मिलेगा। यह यूनिक आईडी चंडीगढ़ कंट्रोल रूम में दिया जाएगा। वहां मैप के जरिए गाड़ी की लोकेशन पता चल जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FaTOAc
via
No comments: