
हमीरपुर | िमडल स्कूल सराहकड़ की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ईकाई के स्काउट्स ने स्काउट मास्टर सतीश कुमार राणा के मार्गदर्शन में जनवरी से लेकर दिसंबर तक लगभग 3 क्विंटल से ज्यादा प्लास्टिक जमा किया। इसे ग्राम पंचायत सराहकड़ के प्रधान दलजीत सिंह को हर महीने पंचायत घर जाकर दिया। इस महीने स्काउट्स ने 26 बोरी जमा की। प्लास्टिक स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों द्वारा गांव गांव से जमा किया और लोगों को प्लास्टिक के बारे में प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत करवाया गया। लोगों को जागरूक किया गया कि वे प्लास्टिक को जमा करके इसे पंचायत को सौंपा। अभियान को सफल बनाने में अध्यापक संजीव ठाकुर, जय सिंह शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, कर्म चंद का भी योगदान रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36412BW
via
No comments: