चंडीगढ़.चंडीगढ़ को ग्रीन सिटी कहा जाता है। सोमवार को दिल्ली में रिलीज की गई फाॅरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को देखें तो ग्रीन सिटी का ग्रीन कवर और बढ़ गया है। यह चंडीगढ़ में रहने वाले सभी लोगों के लिए बड़ी अचीवमेंट है,क्योंकि सभी जो प्लांटेशन करते हैं ये फर्क उससे ज्यादा पड़ता है।
फाॅरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो वर्षों में ही 15 स्क्वेयर किलोमीटर का ट्री कवर चंडीगढ़ में बढ़ा है, जबकि फाॅरेस्ट कवर में कुल 0.47 स्क्वेयर किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब अगर दखें तो चंडीगढ़ के कुल एरिया यानि 114 स्क्वेयर किलोमीटर का करीब 19.32 फीसदी एरिया ग्रीन कवर है।
इसको लेकर ऑफिसर्स ने कहा कि न सिर्फ डिपार्टमेंट बल्कि ये लोगों के लिए बड़ी अचीवमेंट है क्योंकि चंडीगढ़ को ग्रीन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी साथ मिलकर काम करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39u5Suc
via
No comments: