Breaking News

test

सीएए नहीं रोजगार दो महंगाई कम करो: सुक्रांत

हमीरपुर|नागरिकता संशोधन बिल सीएए और एनआसी पर विरोध जताते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया ने केंद्र सरकार कोसा है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि सीएए नहीं युवाओं को रोजगार चाहिए और लगातार बढ़ती मंहगाई से मुक्ति चाहिए। देश में आज आर्थिक संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे में अर्थव्यवस्था पर क्यों नहीं बोलते, सरकार किसानों के लिए कुछ क्याें नहीं करती, युवा वर्ग बेरोजगार है। लोगों की समस्याओं का हल ढूंढने की बजाए लोगों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों पर स्टूडेंट्स पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। जो निंदनीय है। इसके विरोध में प्रदेश स्तर पर जिला मुख्यालय में 28 दिसंबर को शाम 4:00 बजे मशाल विरोध यात्रा निकाली जाएगी। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र से लोग पहुंचेगे, जो गांधी चौक हमीरपुर से शुरू होगी। युवा कांग्रेस का हर पदाधिकारी इस विरोध यात्रा में शमिल होगाा।

रोपड़ी में गैस कनेक्शन बांटे

हमीरपुर| लोहडर पंचायत के रोपडी गांव में हिमाचल गृहिणी सुविधा के 58 गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर चोआ, कन्नड़, धमाणी, खनसरा, बल्ह, उलेड, रोपडी, लोहडर, अंबोहा, अंबोटा, आदि गांवो की गृहणियों ने भाग लिया। प्रधान राकेश रानी वर्मा ने कहा कि बड़सर से इन्हे निराश लौटना पड़ा था। लोगों को गैस कनेक्शन घर द्वार उपलब्ध करवाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2t8CGsk
via
सीएए नहीं रोजगार दो महंगाई कम करो: सुक्रांत सीएए नहीं रोजगार दो महंगाई कम करो: सुक्रांत Reviewed by Dibyendu on 17:56 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.