स्टेशन में कंट्रोल रूम के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बननी शुरू, डीएमडब्ल्यू की तरफ से भी बनेगा एंट्री प्वाइंट, 2022 तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने की आस
कंट्रोलरूम के लिए की गई खुदाई।
कंट्रोल रुम बनाया जा रहा| जीएम सिंह डीआरएम अंबाला डिवीजन ने बताया कि डबल ट्रैक का काम चल रहा है स्टेशन पर कंट्रोल रुम बनाया जारहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक सिग्नल सिस्टम, जनरेटर रुम समेत सारा कुछ होगा। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमडब्ल्यू रोड की तरफ से एंट्री प्वाइंट बनाने का रास्ता देख रहे है और वहां पर भी वेटिंग रुम बनाने की तैयारी है। वहीं इलेक्ट्रिक इंजन से सवारी गाडी़ 2022 मार्च के बाद ही चलना संभाव है।
स्टेशन पर लगेगी एक्सीलेटर|रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिफिकेशन और डबल ट्रैक का काम पूरा हाेने पर यात्रियों काे लिफ्ट और एक्सीलेटर की सुविधा मिलेगी। वहीं इलेक्ट्रिक ट्रेन मार्च 2022 तक संभवअभी डबल ट्रैक का काम चल रहा है। इलेक्ट्रिक लाइन का धुरी तक काम पूरा हो गया है। अभी माल गाड़ियां इस ट्रैक से इलेक्ट्रिक इंजन से चल रही है। वहीं अब अथॉरिटी डबल ट्रैक का काम पूरा होने का इंतजार कर रही है। जो मार्च 2022 पूरा होने की उम्मीद है इसके बाद ही सवारी गाड़ी इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PWQdfg
via
स्टेशन में कंट्रोल रूम के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बननी शुरू, डीएमडब्ल्यू की तरफ से भी बनेगा एंट्री प्वाइंट, 2022 तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने की आस
Reviewed by Dibyendu
on
18:14
Rating:
No comments: