बताते चलें कि अटारी बाॅर्डर के जरिए भारत, पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान से कारोबार होता है। अफगानिस्तान से तो सिर्फ ड्राई डेट्स और ड्राईफ्रूट आते हैं, लेकिन पाकिस्तान से छुआरा समेत अन्य आइट्सम की आयात निर्यात होता रहा है। इधर पुलवामा पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाक आयातित माल पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगा दी नतीजतन पाक का ट्रेड इस वक्त मुकम्मल बंद है। खैर, जब पाक से कारोबार होता था तब सरहद पार से आने वाले सामान में अक्सर हेरोइन, हथियार आदि इधर आ जाते रहे हैं। साल 2012 में जब आईसीपी बनी तो वहां पर फुल बॉडी ट्रक स्कैनर लगाने का प्रपोजल बना और उसे साल 2017 में मंजूरी मिली। 40 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत स्कैनर को यहां इंस्टाल भी कर दिया गया लेकिन इसमें कई खामियां थीं, जिसे ठीक करने के लिए अमेरिका से इंजीनियरों की टीम चार महीने काम करती रही और अब इसे पूरी तरह से ठीक कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qhg8xe
via
आईसीपी में फुल बॉडी ट्रक स्कैनर इंस्टाल, 15 दिन में होगा अॉपरेशनल
Reviewed by Dibyendu
on
18:15
Rating:
No comments: