Breaking News

test

सोमवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर देंगे वार्ड वाइज रिपोर्ट-शहर में कितने मोबाइल टावर

नगर निगम हाउस की 6 सितंबर को हुई बैठक में मोबाइल टावरों को परमिशन देने पर अनियमितताएं बरते जाने के मुद्दे पर बिठाई गई जांच अब अंतिम चरण में हैं। जांच कमेटी के चेयरमैन व सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी ने शहर में लगे मोबाइल टावरों की सेनेटरी इंस्पेक्टरों से वार्ड वाइज डिटेल मंगवाई है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को सब्मिट हो जाएगी। इससे पहले स्ट्रीट लाइट विभाग के करीब 140 मुलाजिमों ने सप्ताह भर के सर्वे के बाद शहर में 600 के करीब टावर लगे होने की रिपोर्ट दी थी। वहीं जांच कमेटी ने इससे असहमति जताते हुए सेहत विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टरों से दोबारा सर्वे करवाने का फैसला लिया था। कमेटी की तरफ से शहर में 3500 से ज्यादा टावर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मोबाइल टावरों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ही दोबारा से सर्वे करवाया जा रहा है।

मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने स्लॉटरिंग फीस कम वसूले जाने और मोबाइल टावरों की परमिशन में गड़बड़ी की आशंका जताए जाने को लेकर दोनों मुद्दों पर जांच बिठाकर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी थी। वहीं तीन महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक दोनों मामलों की रिपोर्ट सब्मिट नहीं हो पाई है।

एमटीपी विभाग ने 778 टावर की रिपाेर्ट दी थी: रमन

जांच कमेटी के चेयरमैन व सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी का कहना था कि एमटीपी विभाग ने निजी जगहों पर 778 टावर लगे होने का रिकार्ड सौंपा था। वहीं 3.81 करोड़ रुपए सालाना फीस बकाया होने की बात बताई थी। इसके अलावा सिविल विंग ने सरकारी जगहों पर 185 टावरों को मंजूरी दिए जाने की बात कही है, जिसमें 23 लगाए गए बताए हैं। सिविल विंग का नोडल अफसर सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

6 सितंबर को हाउस की बैठक में मेयर ने बनाई थी कमेटी

6 सितंबर की हाउस की बैठक में डिप्टी मेयर यूनुस कुमार ने कहा था कि उन्हांेंने पिछली मीटिंग में 2500 रुपए प्रति माह किराए पर 60 टावरों को लगवाए जाने मुद्दा उठाया था, लेकिन उनमें से अवैध कितने हैं, उनकी रिपोर्ट नहीं दी गई। वहीं अब 25 नए टावरों को मंजूरी दी गई, जिसमें पार्कों, श्मशानघाट, ग्रीन बेल्ट, सेवा केंद्र, जोनों में मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इन टावरों क 2033 रुपए प्रति माह के हिसाब से मंजूरी दी गई है। निगम की जमीन हाउस में प्रस्ताव लाए बिना किसी को लीज पर नहीं दी जा सकती। इसपर सिविल विंग के एक्सईएन सुनील महाजन को हाउस में बुलाया गया, जहां डिप्टी मेयर और पार्षद विकास सोनी की एक्सईएन से तीखी बहसबाजी भी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37cinJ9
via
सोमवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर देंगे वार्ड वाइज रिपोर्ट-शहर में कितने मोबाइल टावर सोमवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर देंगे वार्ड वाइज रिपोर्ट-शहर में कितने मोबाइल टावर Reviewed by Dibyendu on 18:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.