Breaking News

test

50 मिनट में व्यापारी के घर से 7 लाख के गहने चोरी

ग्रीन फील्ड बी-ब्लॉक में रहने वाले शॉल व्यापारी राकेश कुमार मन्ना के घर में 50 मिनट के अंदर चोर 7 लाख के गहने व 10 हजार कैश लेकर फरार हो गया। थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का जायजा लिया। वहीं चोर जाते हुए अपने आैजार घर में ही छोड़ गया। फिलहाल पुलिस ने औजारों को कब्जे में लेकर आसपास के कैमरे देखने शुरू किए हैं।

शॉल व्यापारी राकेश कुमार मन्ना ने बताया कि वह कटड़ा दू्लो में अपने पुराने मकान में ही काम करते हैं। रोज की तरह वह और उनका बेटा दुकान पर गए थे। घर में उनकी प|ी और बहू थी। दोपहर 2 बजे वह घर को बंद कर मून एवेन्यू में रहने वाली बहन को मिलने चले गए, लेकिन 2.50 बजे ही उन्हें पड़ोसी का फोन आ गया। वे घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। तभी उन्होंने घर से एक युवक को दीवार फांद बाहर जाते हुए देखा। उन्होंने नीचे आकर चोर का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे गलियां में फरार हो चुका था। चोर घर के तीन कमरों में पड़े 7 लाख रुपए के गहने और 10 हजार रुपए कैश ले गया। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपी की तरफ से प्रयोग किए गए हथियार मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

नकली गहने छोड़ गया, असली ले गया

जानकारी देते राकेश कुमार।

आरोपी ने घर के तीन कमरों को खंगाला था। सभी अलमारियों के सेफ से गहने बाहर निकाले। यहां असली व नकली दोनों गहने थे। लेकिन आरोपी उनमें से चुन-चुन कर सिर्फ असली गहने ही साथ लेकर गया। नकली व अन्य धातु के गहनों को वहीं छोड़ गया।

पुलिस की तरफ से जब्त किए गए हथियार।

घर के सामने लगा कैमरा खराब : घर के बिल्कुल सामने सीसीटीवी कैमरा लगा था। जो खराब था। चोर मुख्य गली से आगे भागा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - 7 lakh jewels stolen from merchant39s house in 50 minutes
Amritsar News - 7 lakh jewels stolen from merchant39s house in 50 minutes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZoJRbH
via
50 मिनट में व्यापारी के घर से 7 लाख के गहने चोरी 50 मिनट में व्यापारी के घर से 7 लाख के गहने चोरी Reviewed by Dibyendu on 18:15 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.