सीएए विवाद के बावजूद जामिया इस्लामिया से पहुंचे छात्र
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से सिर्फ तीन स्टूडेंट और एक टीचर ने आयोजन में शमूलियत किया है। स्टूडेंट वृद्धिक, मनीष, माणक और टीचर मकसूद ने बताया कि जीएनडीयू की तरफ से उनको न्यौता मिला था और उनके यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने आने के लिए खास व्यवस्था की थी। उक्त लोगों का कहना है कि विवाद पैदा हो जाने के कारण कम लोग आए, लेकिन फिर भी उनको मान है कि उन्होंने इसमें उपस्थिति दर्ज करवाई।
हापुड़ में कर्फ्यू, फिर भी मानोड यूनिवर्सिटी के 7 विद्यार्थी पहुंचे
हापुड़, उत्तर प्रदेश की मानोड यूनिवर्सिटी के सात स्टूडेंट ने अपनी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया। इनका कहना है िक उनके यहां कई दिनों से कर्फ्यू लगा है और इंटरनेट सेवाएं बंद चल रही हैं, इस कारण पूरी टीम नहीं आ सकी। इनका कहना है कि फिर भी वह लोग यहां पहुंचेंगे। इन सभी स्टूडेंट्स का कहना है कि हम स्टूडेंट हैं हमें देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए न कि किसी सियासी पार्टी का टूल बनना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ETn0vw
via
नागरिकता को लेकर छिड़ा विवाद भी न रोक सका जामिया के छात्रों का रास्ता
Reviewed by Dibyendu
on
18:14
Rating:
No comments: