
बटाला | डॉ.सतनाम सिंह निज्जर के जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन बनने पर कांग्रेसी नेताओं ने उनका सम्मान किया। इस मौके सिटी कांग्रेस के प्रधान स्वर्ण मुड, स्पोक्समैन संजीव शर्मा, यशपाल चौहान ने चेयरमैन डॉ.सतनाम सिंह निज्जर को सिरोपा पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। स्पोक्समैन संजीव शर्मा ने कहा कि डॉ.एसएस निज्जर एक अच्छे इंसान है, उन्हें उनके द्वारा किए कार्यों के आधार पर सरकार ने ओहदा देकर नवाजा है। वहीं, एसएस निज्जर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसे तनदेही से निभाएंगे। इस मौके सुरेश गुप्ता, बलविंदर सिंह शाह, भूपिंदर सिंह, जिला सेक्रेटरी हैप्पी, जिला सेक्रेटरी हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MzDL37
via
No comments: