Breaking News

test

कैबिनेट मंत्री का वीडियो वायरल होने का मामला; रंधावा बोले-100 करोड़ की मानहानि का केस करूंगा

बटाला.पंजाब के कैबिनेट मंत्री और डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वीडियो को तोड़ मरोड़कर वायरल किया गया है। विरोधियों ने उनकी राजनीतिक और धार्मिक छवि को खराब किया है। जिन लोगों ने ये वीडियो चलाया है। उसके खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का केस करूंगा। बटाला एसएसपी को कुछ चैनलों के खिलाफ शिकायत दे दी है। दरअसल, रंधावा के इस वायरल वीडियो ने पंजाब में सियासी माहौल गरमा दिया है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने रविवार को कहा कि पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी की किसी से तुलना घोर अपराध है। कैबिनेट मंत्री रंधावा को आपराधिक केस दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए।


रंधावा ने बताया कि शनिवार को वह होशियारपुर में थे तो किसी ने फोन कर बताया कि एक चैनल में उनका वीडियो चल रहा है। वीडियो को किसी ने गलत तरीके से पेश करके नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। वीडियो के प्रसारण को लेकर किसी ने उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं की। बटाला के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण को चैनल के तीन लोगों और कुछ अज्ञात लोगों पर शिकायत दर्ज करवाई है। एसएसपी बटाला ने बताया कि रंधावा ने शिकायत दी है। स्टेट साइबर क्राइम सेल को जांच के लिए वीडियो भेजा जाएगा। रिपोर्ट में असलियत सामने आ आएगी और कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसएसपी को शिकायत देने के बाद जानकारी देते कैबिनेट मंत्री रंधावा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/363OYk9
via
कैबिनेट मंत्री का वीडियो वायरल होने का मामला; रंधावा बोले-100 करोड़ की मानहानि का केस करूंगा कैबिनेट मंत्री का वीडियो वायरल होने का मामला; रंधावा बोले-100 करोड़ की मानहानि का केस करूंगा Reviewed by Dibyendu on 17:44 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.