Breaking News

test

हिमकेयर के लिए पंजीकरण अाज से, लाेगों काे मिल सकेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

शिमला. प्रदेश में जाे व्यक्ति पहले चरण में हिम केयर योजना के तहत कार्ड नहीं बनावा पाए थे वह अाज से दोबारा अपना पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 31 मार्च तक जारी रहेगी।

जिन परिवारों के पास हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन के कार्ड हैं और इन कार्डों का हिमकेयर योजना के तहत नवीनीकरण भी करवाया है, उन्हें भी इस अवधि में अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त जिन परिवारों ने हिमकेयर में बाद पंजीकरण करवाया है, वह पाॅलिसी अवधि पूरी होने पर अपने कार्ड का नवीनीकरण करवा सकते हैं। विपिन सिंह परमार ने कहा कि लाभार्थी विभाग की बेवसाइट पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं या नकदीजी लोक मित्र केन्द्र में भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपये का शुल्क लोक मित्र केंद्र में जमा करवाना होगा। योजना के अंतर्गत पंजीकरण और नवीनीकरण करवाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दस्तावेज अपलोड करवाना अनिवार्य है।

श्रेणियों के आधार पर निर्धारित दस्तावेज़ों की सूची भी विभाग की बेवसाइट पर दी गई है। योजना के तहत निर्धारित प्रीमियम शुल्क शून्य रुपये से लेकर हजार रुपये तक है। योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज का प्रावधान है।

प्रदेश में अब तक साढ़े पांच लाख परिवारों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है और 199 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है जिसमें 56 निजी अस्पताल शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में 55798 लाभार्थियों को 52.57 करोड़ रुपये से अधिक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा का लाभ मिला है।

सरकार ने पात्र परिवारों से आग्रह किया कि वे शीघ्र योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा लें ताकि बीमारी के समय इस योजना का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य मंत्री वीपिन सिंह परमार ने बताया कि हिम केयर योजना के तहत अाज से कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हाे गई है जाे 31 मार्च तक जारी रहेगी। छूट चुके व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

33 लाख लाेगों को याेजना में किया जाना है कवर: हिम केयर स्कीम में राज्य के वे सभी परिवार शामिल होंगे, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत शामिल नहीं हैं। करीब 33 लाख लाेगाें काे इस याेजना में कवर करने की तैयारी है। विभाग का दावा है कि इस योजना के बाद प्रदेश में अब ऐसा कोई मरीज नहीं बचेगा, जो पैसे का कारण इलाज न करवा पाए। इस योजना में शामिल होने के बाद पांच लाख तक का केश लैस स्वास्थ्य बीमा होगा। परिवार के पांच लोग इसका लाभ सालाना 1000 प्रीमियम अदा कर ले सकेंगे।

हिमकेयर में 1800 बीमारियाें का हाेता निशुल्क उपचार: इस स्वास्थ्य कार्ड से लाेगाें का 1800 बीमारियों का निशुल्क उपचार किया जाता है। सामान्य श्रेणी के लाेगाें काे रजिस्ट्रेशन के एक हजार रुपए देने हाेंगे। जबकि बीपीएल, विकलांग, सीनियर सिटीजन सहित कुछ अन्य श्रेणियाें के लिए फीस 365 रुपए है। लाेग अाॅन लाइन, लाेक मित्र केंद्र के अलावा सीएमअाे कार्यालय में इसके लिए कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए नया वेबपोर्टल तैयार किया गया है। कार्ड बनाने की प्रक्रिया 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऐसा होता हिमकेयर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fb0UVC
via
हिमकेयर के लिए पंजीकरण अाज से, लाेगों काे मिल सकेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज हिमकेयर के लिए पंजीकरण अाज से, लाेगों काे मिल सकेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज Reviewed by Dibyendu on 23:27 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.