चंडीगढ़. यूटी चंडीगढ़ के लिए बड़ी अचीवमेंट यह साल जाते-जाते ये है कि नीति आयोग की जो रिपोर्ट सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल इंडिया इंडेक्स 2019 (एसडीजी) को लेकर आई है उसमें चंडीगढ़ फ्रंट रनर है। इसका मतलब ये है कि जो गोल या टारगेट 2030 तक तय किए गए हैं उन पर चंडीगढ़ में अच्छा काम हो रहा है।
हालांकि कुछ एरिया में पिछले साल की रिपोर्ट के मुकाबले चंडीगढ़ की परफाॅर्मेंस में कमी भी आई है। सोमवार को दिल्ली में जारी की गई रिपोर्ट में चंडीगढ़ न सिर्फ यूटी कैटेगरी में पहले नंबर पर है बल्कि राज्यों की कैटेगरी से भी कंपेयर करते हैं तो उसमें केरल के साथ-साथ चंडीगढ़ बराबर के मार्क्स पर खड़ा है।
इस इंडेक्स को ऐसे समझ सकते हैं कि 2030 तक के गोल या टारगेट्स जो तय किए गए हैं उनको लेकर किस तरह का काम हो रहा है उसको जांचने के लिए ये सिस्टम तय किया गया है। इस इंडेक्स को मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स की तरफ से रिलीज किया गया है। इस साल के लिए ये रिपोर्ट है जिसमें स्कोर रीयल टाइम बेस पर मॉनीटरिंग के आधार पर किया गया है।
चंडीगढ़ में पीस जस्टिस एंड स्ट्राॅग इंस्टीट्यूशंस, इकोनोमिक ग्रोथ और इनोवेशन में कमी: पिछले साल के इंडेक्स के कंपेरेजन में देखें तो चंडीगढ़ में पीस जस्टिस एंड स्ट्रांग इंस्टीट्यूशंस कम हुआ है। पिछले साल जहां इस कैटेगरी में चंडीगढ़ के नंबर 90 थे वहीं इस साल एक मार्क्स कम कर 89 मार्क्स दिए गए हैं। इसके अलावा डिसेंट वर्क और इकोनोमिक ग्रोथ में पिछले साल 84 मार्क्स मिले थे जबकि इस साल सिर्फ 64 यानि इसमें 20 मार्क्स कम हुए हैं। इसी तरह से इंडस्ट्री और इनोवेशन में पिछले साल 76 मार्क्स थे जो कि इस बार 74 हो गए हैं।
सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल इंडिया इंडेक्स 2019
- जिसके मार्क्स 50 से 64 हो वो परफाॅर्मेर
- जिनके मार्क्स 65 से 99 हो वो फ्रंट रनर
- जिनके मार्क्स 100 हो वो अचीवर
चंडीगढ़ को अलग-अलग एरिया में दिए गए पिछले साल और इस साल के मार्क्स
| एरिया | 2018 | 2019 |
| नो पाॅवर्टी | 39 | 48 |
| जीरो हंगर | 70 | 73 |
| गुड हेल्थ | 23 | 54 |
| एजूकेशन क्वालिटी | 85 | 80 |
| जेंडर इक्वेलिटी | 51 | 47 |
| क्लीन वाटर क्लीन एनर्जी | 100 | 100 |
| इकोनोमिक ग्रोथ | 96 | 84 |
| इंडस्ट्री- इनोवेशन | 82 | 64 |
| रिड्यूस्ड इनइक्वेलिटी | 76 | 74 |
| कम्यूनिटीज | 52 | 33 |
| कंजप्शन एंड प्राॅडक्शन | 40 | 83 |
| क्लाइमेट एक्शन | नो डैटा | 77 |
| लाइफ आॅन लैंड | नो डैटा | 54 |
| पीस जस्टिस | 83 | 93 |
| स्ट्रांग इंस्टीट्यूशन | 90 | 89 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZCu9Ka
via
No comments: