Breaking News

test

नवजात बच्ची की संदिग्ध हालातों में मौत, जांच हुई शुरू

स्थानीय सिविल अस्पताल में जन्म के कुछ घंटों के बाद नवजात बच्ची की मौत का मामला पुलिस तक जा पहुंचा हे। पुलिस द्वारा बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जबकि बच्ची का परिवार डाॅक्टर्स और पुलिस की कार्रवाई को लेकर परेशान है।

थाना गोबिंदगढ़ की महिला रूपा रानी की डिलीवरी स्थानीय अस्पताल में बुधवार को बाद दोपहर 3:15 बजे हुई। नार्मल डिलीवरी होने कारण बच्ची बिल्कुल तंदरुस्त थी। लेकिन जन्म के कुछ घंटे बाद लगभग आधी रात को नवजात बच्ची की मौत हो गई। रूपा रानी ने बताया कि जन्म से लेकर सांय तक बच्ची बिल्कुल तंदरुस्त थी। उसने बताया कि बच्ची दूध पीकर रात को सो गई तथा काफी समय बच्ची ने कोई हिलजुल नहीं की। उसने बताया कि इसी दौरान उसने बच्ची को देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। रूपा ने बताया कि आधी रात के लगभग 12 बजे बच्ची की इस हालत को देखते हुए उन्होंने तुरंत डाकटर को सूचित किया और डाॅक्टर ने आकर बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। इसी दौरान मौके पर उपस्थित डाॅक्टर बिक्रम ने मामले को शंकामय देखते हुए इस संबंधी स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया। अस्पताल के डाॅक्टर्स की ओर से भेजी रिपोर्ट के बाद हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने मृतक बच्ची को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय पुलिस की संजीव कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने नव जन्मी बच्ची को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल खरड भेज दिया। संजीव कुमार ने बताया कि डाक्टर्स द्वारा भेजी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है। ये शंका जताई जा रही है कि नव-जन्मी बच्ची को गल्त नियत की वजह से मारा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/360VhFc
via
नवजात बच्ची की संदिग्ध हालातों में मौत, जांच हुई शुरू नवजात बच्ची की संदिग्ध हालातों में मौत, जांच हुई शुरू Reviewed by Dibyendu on 17:56 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.