उपायुक्त सभागार में डीसी ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न आयोजन समितियों के पदाधिकारियों, व्यापार मंडल, सर्व देवता समिति समेत अन्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष 22 से 28 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 22, 25 और 28 फरवरी को शहर में भव्य जलेब निकाली जाएंगी। इनमें देवी देवताओं के साथ बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। छह सांस्कृतिक संध्याओं में तीन सांस्कृतिक संध्याएं हिमाचली कलाकारों के नाम रहेगी। इसमें प्रदेश के विख्यात व उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया जाएगा। तीन अन्य सांस्कृतिक संध्याओं में बाहरी कलाकारों को मनोरंजन के लिए बुलाया जाएगा। महोत्सव में जलेब आयोजन वाले दिनों में ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा। अन्य दिनों में यातायात व्यवस्था पहले की तरह रहेगी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रवण मांटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु, आईएएस प्रोबेशनर अजय यादव के अलावा व्यापार मंडल मंडी के अध्यक्ष राजेश महेंद्रू आदि मौजूद रहे।
डीसी ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव की आय के साधन बढ़ाने को प्रशासन सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। प्रशासन इस बार मेले के आयोजन से जुड़े काम खुद अपने हाथ में लेने की सोच रहा है। मेले के आयोजन को लेकर पड्डल मैदान की बोली पिछली बार के मुकाबले कम जाने की स्थिति में प्रशासन प्राइवेट वेंडर्स को ठेका देने की बजाए आयोजन से जुड़े काम अपने हाथ में लेने का विकल्प अपना सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36412Ss
via
अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव का 22 से 28 फरवरी तक होगा आयोजन
Reviewed by Dibyendu
on
17:56
Rating:
No comments: