Breaking News

test

आज रात 1 डिग्री बढ़ेगा तापमान, कल फिर से लुढ़कना शुरू होगा

धुंध-कोहरा और शीत लहर का प्रकोप साल के आखिरी दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते समूचे उत्तर भारत को बीते पखवाड़े से ठिठुरने को मजबूर किया है। मौसम का यह बिगड़ा मिजाज नव वर्ष पर भी भारी रहेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दिन में यह 8.8 और रात में 5 डिग्री तक लुढ़क गया था। शनिवार को रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ेगा, लेकिन रविवार को फिर वहीं पहुंच जाएगा। जिस तरीके से शुक्रवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए उसी तरह से साल के आखिरी दिनों तक भी धूप नहीं खिलेगी।

पड़ोसी राज्यों में बारिश के कारण अचानक बढ़ी ठंड

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम और ठंड हुआ है। इसने तापमान को और नीचे ला दिया है। आम तौर पर ज्यादा ठंड की समय सीमा 5 या 6 दिनों तक होती है, लेकिन बार 13 दिसंबर से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। अनुमान है कि इस साल यह समय सीमा 16 से 17 दिन तक खिंच सकती है। यानी कि पहली जनवरी के बाद स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35469kn
via
आज रात 1 डिग्री बढ़ेगा तापमान, कल फिर से लुढ़कना शुरू होगा आज रात 1 डिग्री बढ़ेगा तापमान, कल फिर से लुढ़कना शुरू होगा Reviewed by Dibyendu on 18:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.