Breaking News

test

प्रदेश के उंचाई वाले इलाकों में माइनस डिग्री तापमान कारण जमी नदी और झीलें

शिमला.प्रदेश में एक बार फिर से कोहरेऔर धुंध के चलते लोगों काे ठंड से राहत नहीं मिल रही है। लाहौल-स्पीति,कल्पा,किन्नौर,शिमला,कुफरी सहित कई इलाकों में तापमान माइनस डिग्री में पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाली 31 दिसंबर के बाद एक बार फिर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

लाहौल-स्पीति मेंतापमान गिरने के कारण कई स्थानों पर नदी नाले और झीलें जम गई है। यहां रहने वाले लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहना पड़ रहा है। लोगों के घरों के आगे रात के समय बर्फ जम रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कोहरा छाने के साथ-साथ ठंड बढ़ सकती है। प्रदेशमें 31 दिसंबर से मौसम बदलेगा और बारिश-बर्फबारी होगी। लाहुल स्पीति जिले के काजा उपमंडल में स्पीति नदी और किन्नौर जिले में सतलुज नदी में पानी कुछ स्थानों पर जम गया है। किन्नौर में पूह खंड की उप-तहसील यंगथंग में नाको झील पूरी तरह जम गई है।

प्रदेश में इन स्थानों पर आज का तापमान:-

केलांगमें माइनस 12 डिग्री का तापमान है। इसके अलावा कल्पा में मानइस 1.8 डिग्री, मनालीमें माइनस 2, कुफरीमें माइनस 1 डिग्री,धर्मशालामें 2.2 डिग्री, शिमलामें माइनस 4डिग्री, सिरमौर में 9 डिग्री और हमीरपुर में 7 डिग्री सेल्सियस रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाहौल स्पीती में तापमान माइनस डिग्री में पहुंचा। फाइल फोटो
लाहौल में पहाड़ों पर जमी बर्फ। फाइल फोटो
स्पीति में बर्फ ने ठंड बढ़ा दी। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FerE7H
via
प्रदेश के उंचाई वाले इलाकों में माइनस डिग्री तापमान कारण जमी नदी और झीलें प्रदेश के उंचाई वाले इलाकों में माइनस डिग्री तापमान कारण जमी नदी और झीलें Reviewed by Dibyendu on 22:44 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.