हर वेन्यू पर महिलाअाें काे ड्राॅपिंग के लिए तैनात रहेगी पीसीअार,महिला सेफ्टी तय करने खुद फील्ड में तैनात रहेंगी एसएसपी
चंडीगढ़. शहर में महिलाअाें काे नए साल के जशन में काेई परेशानी न हाे। इसके लिए हर प्रमुख वेन्यू पर यूटी पुलिस पीसीअार जिप्सियाें काे तैनात करेगी। इसमें महिला कर्मियाें की तैनाती रहेगी। जाे काेई महिला या लड़की अकेले ड्रंकन अवस्था में जाती दिखेगी, पुलिस खुद उसे घर तक पहुंचाकर आएगी। एसएसपी निलांबरी विजय जगादले खुद फील्डमें तैनात रहेंगी।
वह खुद हर वेन्यू काे देखेंगी कि वहां महिलाअाें की सुरक्षा,उनके पिक एंड ड्राप की व्यवस्था है या नहीं। इसके अलावा एसपी कम्युनिकेशन राेशन लाल की अलग से ड्यूटी लगाई गईहै कि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक जिस किसी महिला कि हेल्प के लिए कंट्राेलरूम में काॅल अाए। वहां न सिर्फ पीसीअार समय पर पहुंचे,बल्कि उस घटना की तुरंत जानकारी एसएसपी,एसपी सिटी अाैर एरिया डीएसपी काे भी दी जाए।
शहर में कुल 145 जगह नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए उपयुक्त लॉ एंड ऑर्डर व सिक्योरिटी अरेंजमेंट किए गए हैं। कुल 41 इंटर्नल और 18 आउटर बॉर्डर नाका लगाए जाएंगे। 6 एंबुलेंस, 6 फायर टेंडर, 3 हाइड्रॉलिक लैडर्स, 8 आस्का लाइटें और 3 क्यूआरटी शहर की अलग-अलग जगहों पर तैनात किए गए हैं।
पुलिस लगातार पैट्रोलिंग करेगी। पब्लिक प्लेस पर शराब पीने और शोर मचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पीकर गाड़ी चलाने और रफतार में गाड़ी चलाने वालों के लिए स्पेशल ड्राइव रहेगी। ड्रंक ड्राइवर्स की गाड़ियां इंपाउंड की जाएंगी और दस हजार रुपए की पेनल्टी भी लगाई जा सकती है। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37sMsEy
via
No comments: