जगराओं (लुधियाना) (अतुल मल्होत्रा).एटीएम चोरों को पकड़ने में नाकाम पुलिस ने जगराअाें शहर में एटीएम को लूटपाट से बचाने के लिए नया आइडिया ढूंढ निकाला है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने शहर के एटीएम के आगे क्रेन से 100-100 किलो के भारी पत्थर रखवा दिए हैं ताकि कोई लुटेरा रात के समय एटीएम को उखाड़कर ले न सके। वहीं, पुलिस का मानना है कि जब तक लुटेरे एटीएम से पत्थर को हटाएंगे तब तक वह पहंुच जाएंगे। उनका कहना है कि शहर में लगभग सभी सड़कों पर सीपीओ कर्मी भी पहरे पर तैनात होते हैं क्रेन या बड़ी जेबीसी मशीन को एटीएम के पास देख कर वह तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे। गौर हो कि सिधवा वेट व पखोवाल में पिछले दिनों लूटेरे एटीएम उखाड़कर आपने साथ ले गए थे। वहीं, जगराओं में भी लूटेरो ने एटीएम उखाड़ तो डाला था लेकिन साथ ले जाने में अफसल रहे थे। इन वारदातों को कम करने के लिए ही पुलिस ने नया रास्ता निकाला है।
पुलिस मान रही लुटेरों के लिए पत्थर हटाना असंभव
पिछले कुछ समय से शहर में हो रही लूटपाट और एटीएम उखाड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसा प्रयास किया है। पुलिस का मानना है कि अगर
लुटेरे गाड़ी में एटीएम मशीन को लुटने आते हैं या फिर उखाड़कर ले जाने की काेशिश करते हैं तो उन्हें सबसे पहले इन भारी पत्थरों को हटाना होगा। पुलिस का मानना है कि ये काम लुटेरों के लिए नामुमकिन होगा।
विजिबिलिटी कम होने से सता रहा डर
एटीएम के आगे पत्थरों को रखने का तर्क दिया जा रहा है कि इन दिनों रात के समय काफी घनी धुंध पड़ रही है। विजिबिलिटी कम होने के कारण एक-जगह से दूसरी जगह कुछ नहीं दिख रहा है। ऐसे में लुटेरे रात के समय बड़ी वारदात कर सकते हैं।
पैसे निकालने वालों को डरने की जरूरत नहीं
तस्वीरों में जो पत्थर दिख रहे हैं वह एटीएम के दरवाजे के बाहर रखे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जो लोग एटीएम से पैसे निकलवाना चाहते हैं वह साइड से अंदर जा सकते हैं। यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानीनहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ssv6Do
via
No comments: