नालागढ़. पेशी के लिए लाया गया कैदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। वह टॉयलेट का बहाना बनाकरकोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित टॉयलेट में गया और टॉयलेट की खिड़की तोड़कर नीचे छलांग लगा दी।
जैसे ही कैदी के फरार होने की सूचना मिली, पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर दी। यह मामला सोलनजिला के नालागढ़ से है। बता दें कि सोलन की कंडाघाट जेलसे बिहार निवासीएककैदी को नालागढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था पर वह फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक पुलिसआज सुबहदस बजे कैदी को लेकर नालागढ़ कोर्ट पहुंची। इसी बीच उसने टॉयलेट आने का बहाना बनाया और टाॅयलेट में दाखिल हो गया।
बड़ी ही चालाकी से उसने टॉयलेट की खिड़की तोड़ी और नीचे छलांग लगा दी। आरोपीसाल 2015 से कंडाघाट जेल में बंद है और उसपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करलिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F4HbH0
via
No comments: