एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि जिला कुल्लू की भुंतर पुलिस ने बिना लाईसेंस के राफ्टिंग करवाने वाले तीन राफ्टरों के चालान किए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को शाम के समय अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नियमों का उल्लघंन कर ब्यास नदी में राफ्टिंग करवाई जा रही है। इस पर जब पुलिस की टीम ने भुंतर के पास ब्यास नदी किनारे दबीश दी तो वहां पर चेकिंग के दौरान तीन राफ्टर बिना लाइसेंस के पाए गए।
पुलिस ने इस दौरान नेपाल निवासी आकाश, मंडी जिला के झीड़ी निवासी अक्षय और झीड़ी निवासी संजय की जांच की तो उनके पास लाइसेंस और मेडिकल किट मौजूद नहीं थी। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस दौरान तीनों का 35,000 रुपए का चालान किया है। गौर रहे कि इससे पहले कई बार राफ्टिंग करते हुए हादसे पेश आए हैं जिसमें कई सैलानी अपनी जान गवा चुके हैं। इसी वर्ष भुंतर के भी एक हादसा पेश आया था, जिसमें महिला पर्यटक की मौत हुई थी उस दौरान भी राफ्टिंग में खामियां पाई गई थी। परंतु उसके बावजूद भी राफ्टिंग नियमों को ताक पर रखने का सिलसिला रूक नहीं रहा है।
बिना लाईसेंस राफ्टिंग करवाते हुए पकडे़ तीन राफ्टर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZxmdtF
via
कुल्लू में बिना लाइसंेस के नदी मंे उतार रहे थे राफ्टिंग, पुलिस ने तीन के किए चालान
Reviewed by Dibyendu
on
17:56
Rating:
No comments: