धर्मशाला.पाकिस्तान के एक व्हाट्सएप नंबर से हिमाचल वसाथ लगते प्रदेशों के लगभग 300 मोबाइल नंबरों को ऐड किया गया है। यह सिलसिला हिमाचल ,पंजाब , हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में पिछले डेढ़-दो वर्षों से जारी है। लेकिन इसकी जानकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को देहरा के एक व्यक्ति द्वारा मिलने के बाद सुर्ख़ियों में आई है।
पाकिस्तान सीरीज के नंबरों से लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में कौन बनेगा करोड़पति के वीडियो डाल कर खेल में शामिल होने का लालच दिया गया है। देहरा के रहने वाले एक व्यक्ति का नंबर जब इस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा तो व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन का नंबर चेक किया गया तो यह पाकिस्तान की सीरीज का नंबर निकला। इसके बाद डर के मारे उसने व्हाट्सएप ग्रुप से खुद को एग्जिट कर लिया।
जैसे-जैसे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल लोगों को इसका पता लगता गया कि एडमिन नंबर पाकिस्तान सीरीज का है तो उन्होंने खुद को ग्रुप से एग्जिट कर लिया। पाकिस्तान के 923007767196 इस नंबर से शुक्रवार को व्हाट्सग्रुप बनाया गया था। 9817053500 से 9817053800 तक लगभग 300 नंबरों को भी जोड़ा गया था।
जबकि जिला मंडी के रिवालसर के रहने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका नंबर डेढ़-दो वर्ष पहले ऐसे ही पाकिस्तान सीरीज के नंबरों से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड किया गया था। उस समय इस ग्रुप में 40 नंबर शामिल थे। जिनमें से अधिकतर नंबर पाकिस्तान सीरीज के थे। इसके अतिरिक्त पंजाब , हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के लोग भी जुड़े थे। लेकिन कुछ समय बाद मैंने अपना नंबर इस ग्रुप से एग्जिट कर लिया था।
इसकी सुचना मिलते ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस भी मामले की जांच कर रहे हैं। एसएसपी जिला कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से इस तरह का इनपुट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पाकिस्तान सीरीज के नंबर की भी जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u3UuW1
via
No comments: