तरनतारन.शादीशुदा महिला को मिलने उसके घर पहुंचे तरनतारन के सचखंड रोड निवासी नाबालिग प्रेमी गुरविंदर सिंह उर्फ गीता (16) को लड़की पक्ष के परिवार वालों ने पीटने के बाद करंट लगा कर हत्या कर दी। मामला तरनतारन के कांग्रेसी विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री के निजी पीए मनप्रीत सिंह अाैर उसके परिवार से संबंधित है।
पुलिस ने 6 आरोपियों मनप्रीत, मां राजकौर, बहन सुखप्रीत (काल्पनिक नाम), पति हिम्मत सिंह, जेठ धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्मा व परगट सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सुखप्रीत व मां राज कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीए व अन्य फरार हैं। जब विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री से संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने काॅल रिसीव नहीं की। बाद में उनका मोबाइल स्विच अॉफ हो गया।
लड़के के परिवार ने कहा धमका रहा था परिवार
पुलिस अनुसार मनप्रीत की शादीशुदा बहन सुखप्रीत (काल्पिनक नाम) के गुरविंदर से प्रेम संबंध थे, जिसके चलते यह हत्या की गई है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे पट्टी के गांव शेरों में तब हुई जब गुरविंदर सुखप्रीत से मिलने पहुंचा था कि घरवाले वापस आ गए। गांववासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हत्या की खबर मिलते ही लड़के का परिवार भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि मनप्रीत व उसका परिवार पहले से धमका रहा था। उसे अंजाम भुगतने को कह रहा था। साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZC9ZQl
via
No comments: