नई दिल्ली .कई दिनों के घने कोहरे के बाद मंगलवार को इससे थोड़ी राहत मिली और दिल्ली वालों तक सूरज की रोशनी पहुंची। घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली 34 ट्रेनें लेट चल रही हैं जिनमें से कुछ ट्रेनें तो 15 घंटे तक देरी से चल रही हंै। रेलवे के अनुसार ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 15 घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 13 घंटे, लखनऊ-मेरठ एक्सप्रेस 12 घंटे, चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से चल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार नए साल यानी बुधवार को मौसम राहत देने वाला रहेगा। सुबह कोहरा घटेगा, दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के बावजूद राहत देने वाला 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री होगा। दो-तीन जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन सर्दी बढ़ाने वाला ओला गिरने की संभावना अब बहुत कम है।
इधर, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में रहा
दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीन दिन से गंभीर श्रेणी में चल रहे प्रदूषण का स्तर भी मंगलवार को सुधरा। एयर क्वालिटी इंडैक्ट सोमवार को 446 के मुकाबले घटकर 387 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 117 प्वाइंटर गिरकर 342 दर्ज किया गया। हालांकि ये प्रदूषण का स्तर अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। सफर के अनुसार अगले दो दिन सुधार के बावजूद बहुत खराब श्रेणी में प्रदूषण बना रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FbJJmM
via
No comments: