Breaking News

test

मेयर ने अपनी अंतिम हाउस मीटिंग में बढ़ाए प्राॅपर्टी टैक्स, वाॅटर टैरिफ

चंडीगढ़. मेयर राजेश कालिया ने अपने कार्यकाल की अंतिम हाउस मीटिंग में कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स एवं रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के अलावा वाटर टैरिफ डबल से ज्यादा कर दिए हैं। कांग्रेसी काउंसलर के विरोध के चलते टैक्स बढ़ाने के एजेंडा पास कर दिए।

प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने से एमसी को सालाना 14 करोड़ ज्यादा इनकम हाेगी। वहीं वाटर टैरिफ को डबल से ज्यादा किया गया। इससे एमसी की इनकम 208 करोड़ 38 लाख होगी जबकि खर्च 208 करोड़ 20 लाख होगा। यानि पानी सप्लाई होने से एमसी 2020-21 में 18 लाख मुनाफा रहेगा।

अभी 2018-19 में 90 करोड़ 80 लाख घाटा हुआ है। शहर के सेक्टर्स के ग्रुप एवं जोन वाइज 2.40 रुपए प्रति वर्ग फुट से लेकर 4 रुपए प्रति वर्ग फुट कमर्शियल टैक्स बढ़ा है। वहीं रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स जोन वाइज प्लाट पर 80 पैसे से 1 रुपया प्रति वर्ग गज और कवर्ड एरिया पर 25 पैसे से लेकर 50 पैसे प्रति वर्ग फुट के हिसाब से बढ़ाए गए।


शहर में सेक्टर्स अाैर गांव एवं रिहैबिलिटेशन काॅलाेनी सहित 26 हजार 193 कमर्शियल प्रॉपर्टी हैं। अब कमर्शियल टैक्स सेक्टर 17 के जोन वन के एससीओ ऑनर को 4 रुपए सेल्फ असेसमेंट स्कीम तहत बढ़ाकर जमा करवाने होंगे। वहीं ग्रुप टू के जोन ए में आने वाले सेक्टर 22, 34 और 35 के एससीओ ऑनर को 3.40 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से ज्यादा जमा करवाने होंगे।

वहीं ग्रुप सी के जोन ए आने वाले सेक्टर-7, 8, 9, 15, 19 और 26 के एससीओ ऑनर को 2 रुपए 60 पैसे प्रति वर्ग फुट ज्यादा बढ़ाकर जमा करवाने होंगे। जबकि ग्रुप फोर के जोन वन में आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन, टू और शहर के अन्य सेक्टर्स के एससीओ ऑनर को 2 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से पहले से ज्यादा जमा करवाने होंगे।


अभी नगर निगम की ओर से शहर में 500 वर्ग फुट कवर्ड एरिया से ऊपर ही लागू है। इसके अलावा कोठियों के खाली पड़े प्लाट पर जोन वन के सेक्टर्स में सेल्फ असेसमेंट के तहत 2 रुपए, जोन टू के सेक्टर्स में 1.60 रुपए और जोन सी के सेक्टर्स में 1.20 रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से जमा करवाने पड़ते हैं।

वहीं कवर्ड एरिया में जोन वाइज सेक्टर में 60 पैसे से लेकर 1 रुपया प्रति वर्ग फुट के हिसाब से लगता है। इससे एमसी को हर साल 7 करोड़ की इनकम होती है। लेकिन अब रेट बढ़ाने से रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स पर ही 4 करोड़ और ज्यादा मिलने लगेंगे। एमसी के पास शहर में 68 हजार प्रॉपर्टीज हैं जिनसे एमसी टैक्स लेता है।


रेजिडेंशियल प्राॅपर्टी के 25 पैसे से 50 पैसे तक बढ़ी रेटेबल वैल्यू: अब रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स प्लॉट एरिया में जोन वन के सेक्टर्स में सेल्फ असेसमेंट करके 2 रुपए प्रति वर्ग गज के बजाए 3 रुपए अाैर कवर्ड एरिया में 1 रुपया के बजाए 1.5 रुपया प्रति वर्ग फुट सेल्फ असेस करके जमा करवाना होगा। जोन टू के सेक्टर के प्लाट एरिया में रेटेबल वैल्यू पहले 1.60 रुपए प्रति वर्ग गज था इसे बढ़ाकर 2.5 रुपए प्रति वर्ग गज कर दिया। इसी जाेन के सेक्टर के कवर्ड एरिया वालों को पहले रेटेबल वैल्यू 80 पैसे प्रति वर्ग फुट से असेस करके जमा करवाते थे अब उन्हें 1.25 रुपया के हिसाब से जमा करवाना होगा। इसी तरह जोन थ्री के सेक्टर्स के प्लाट एरिया वालों को 1.20 रुपए रेटबेल वैल्यू प्रति वर्ग गज से असेस करके जमा करवाते थे अब 2 रुपए के हिसाब से जमा करवाना होगा। इसी जोन के कवर्ड एरिया को 60 पैसे प्रति वर्ग फुट सेल्फ असेसमेंट करने के बजाए अब 1 रुपया प्रति वर्ग फुट से जमा करवाना होगा। वहीं शहर के किसी भी हिस्से में बने अपार्टमेंट का 75 पैसे प्रति वर्ग फुट से असेस करके जमा करवाते थे अब उन्हें 1 रुपया प्रति वर्ग फुट से जमा करवाना होगा।


अब 29 एमजीडी पानी आने लगा है:मेयर राजेश कालिया ने कहा कि शहर में 29 एमजीडी पानी आने के बाद ही वाटर टैरिफ बढ़ाने का 2017 और 2018 में एजेंडा डैफर कर दिया गया था। अब शहर में 29 एमजीडी पानी आने लगा है। इसलिए वाटर टैरिफ बढ़ाने का एजेंडा पास कर रहे है। अभी शहर में पानी सप्लाई करने से एमसी को वर्ष 2018-19 में खर्चा 169 करोड़ 63 लाख हुआ जबकि रेवन्यू 78 करोड़ 83 लाख हुआ है ऐसे में घाटा 90 करोड़ 80 लाख रहा। साल 20 19-20 में एमसी को पानी सप्लाई पर खर्च 185 करोड़ होगा जबकि रेवन्यू 84 करोड़ मिलेगा।


नॉर्दर्न सेक्टर्स को मिल रहा ज्यादा:शहर में 1.55 लाख वाटर कंज्यूमर हैं। इन्हें पानी सप्लाई देने के लिए एमसी के पास शहर में सप्लाई के लिए अभी निगम के पास 112 एमजीडी (5096 लाख लीटर)वाटर है। अभी नॉर्दर्न सेक्टर्स 2, 3,4,5,9 के लॉन में पीने का पानी सिंचाई के लिए लगाने से खपत ज्यादा रहती है। इसके कारण प्रति व्यक्ति एक 934 प्रति लीटर से 1376 प्रति लीटर रोज की कंजप्शन है। वहीं सदर्न सेक्टर में 252 लीटर प्रति व्यक्ति रोज की कंजप्शन है जबकि नेशनल नॉर्म अनुसार प्रति व्यक्ति रोजाना वाटर कंजप्शन 135 लीटर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेयर राजेश कालिया


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ppYUQ
via
मेयर ने अपनी अंतिम हाउस मीटिंग में बढ़ाए प्राॅपर्टी टैक्स, वाॅटर टैरिफ मेयर ने अपनी अंतिम हाउस मीटिंग में बढ़ाए प्राॅपर्टी टैक्स, वाॅटर टैरिफ Reviewed by Dibyendu on 00:27 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.