भास्कर न्यूज | अमृतसर
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से बटाला राेड पर बांके बिहारी गली स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर कराई जा रही तीन दिवसीय हरि कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन, शुक्रवार काे साध्वी अनुराधा भारती ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मां शक्ति हालात की मांग के अनुसार कभी पुरुष तो कभी स्त्री रूप में अवतरित होती हैं। उनके अवतार लेने का मकसद अज्ञानता के अंधकार में भटकती मानव जाति को सनातन मार्ग दिखाना है।
साध्वी ने जीवन में गुरु का महत्व समझाते हुए कहा कि गुरु ही एक जिज्ञासु के मस्तक पर हाथ रखकर उसके दशम द्वार खोलने का सामर्थ्य रखता है। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और उसके बाद प्रसाद बांटा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MD9T62
via
हालात की मांग के अनुसार अवतार लेती हैं मां शक्ति : साध्वी अनुराधा
Reviewed by Dibyendu
on
18:10
Rating:
No comments: